फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fraud committed under the pretext of waiving international credit card charges.

Faridabad News: क्रेडिट कार्ड का अंतरराष्ट्रीय शुल्क हटाने के नाम पर 4.93 लाख की ठगी

Tue, 18 Aug 2026 10:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
Fraud committed under the pretext of waiving international credit card charges.
बैंक कर्मचारी बनकर भेजी एप फाइल, खोलते ही मोबाइल हुआ हैक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। क्रेडिट कार्ड पर लगने वाले चार हजार रुपये के सालाना अंतरराष्ट्रीय शुल्क हटाने का झांसा देकर साइबर ठग ने एक व्यक्ति से 4.93 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी ने खुद को बैंक कर्मचारी बताकर पीड़ित को एक एप फाइल भेजकर उसे खोलने और आधार नंबर डालने को कहा। फाइल खोलते ही मोबाइल हैक हो गया, जिससे क्रेडिट कार्ड से चार लेनदेन कर रकम निकाल ली गई।

पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-70 निवासी अनूप कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 अगस्त को शाम 4:40 बजे उनके मोबाइल पर एक नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को बैंक कर्मचारी राजेंद्र मिश्रा बताया। उसने कहा कि उनके क्रेडिट कार्ड पर अंतरराष्ट्रीय लेनदेन की सुविधा खुली हुई है, जिसके लिए हर साल चार हजार रुपये शुल्क देना होगा। आरोपी ने शुल्क हटाने की बात कहते हुए उनके क्रेडिट कार्ड की जानकारी भी बताई।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी ने मोबाइल पर बैंक के लोगो वाली एक एप फाइल भेजी और उसे खोलकर आधार नंबर डालने के लिए कहा। अनूप ने जैसे ही ऐसा किया, उनका मोबाइल हैक हो गया। कुछ देर बाद क्रेडिट कार्ड से चार लेनदेन हुए। इनमें 96,812 रुपये, 1,93,194 रुपये, 1,59,416 रुपये और 43,928 रुपये शामिल थे। अनूप ने बैंक को फोन कर कार्ड बंद कराया और 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि जांच के बाद साइबर थाना बल्लभगढ़ में 17 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed