फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Women may get free travel facilities on Raksha Bandhan.

Faridabad News: रक्षाबंधन पर महिलाओं को मिल सकती है मुफ्त यात्रा की सुविधा

Wed, 19 Aug 2026 12:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Women may get free travel facilities on Raksha Bandhan.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बल्लभगढ़। रक्षाबंधन पर इस बार भी महिलाओं और 15 साल तक के बच्चों को हरियाणा रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलने की उम्मीद है। रोडवेज विभाग ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं।


अधिकारियों के अनुसार रक्षाबंधन 28 अगस्त को है। ऐसे में 27 अगस्त को दोपहर 12 बजे से 28 अगस्त रात 12 बजे तक महिलाओं और उनके 15 साल तक के बच्चों को मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलने की संभावना है। महिलाओं और यात्रियों को बसों की कमी न हो, इसके लिए अतिरिक्त फेरे लगाने की तैयारी की जा रही है। रक्षाबंधन के दौरान रोडवेज के चालक और परिचालकों की छुट्टियों पर भी रोक लगाई जा सकती है।
विज्ञापन




एसी बसों में नहीं मिलेगी छूट



मुफ्त यात्रा की सुविधा एसी बसों में लागू नहीं होगी। इसके अलावा दूसरे राज्यों में प्रवेश करने के बाद वहां का किराया यात्रियों को देना होगा। फरीदाबाद रोडवेज के महाप्रबंधक जितेंद्र यादव ने बताया कि मुख्यालय से आदेश मिलने के बाद व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed