फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   District administration intensifies preparations for the census.

Faridabad News: जनगणना को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज

Wed, 19 Aug 2026 01:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
District administration intensifies preparations for the census.
पहले चरण में की विस्तृत जिला हैंडबुक 31 तक पूरा करने के निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। आगामी जनगणना को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जनगणना के पहले चरण में जिले की विस्तृत जिला हैंडबुक तैयार की जा रही है। इसे 31 अगस्त तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। हैंडबुक में गांव, कॉलोनी और सेक्टर स्तर तक की सुविधाओं और भौगोलिक स्थिति का पूरा विवरण दर्ज किया जाएगा।

जिला हैंडबुक में जिले के प्रत्येक गांव, कॉलोनी और सेक्टर की अलग-अलग प्रोफाइल तैयार होगी। इसमें स्कूल, अस्पताल, स्वास्थ्य केंद्र, पेयजल, सड़क, बिजली समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं की जानकारी शामिल की जाएगी। संबंधित क्षेत्र का नक्शा भी तैयार होगा, जिससे उसकी सीमाओं और भौगोलिक स्थिति की स्पष्ट जानकारी मिल सके।
विज्ञापन


यह कार्य एक अगस्त से शुरू किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में नायब तहसीलदारों को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है, जबकि शहरी क्षेत्रों में नगर निगम के अधिकारी नोडल अधिकारी के रूप में काम कर रहे हैं। पटवारी और ग्राम सचिव भी आवश्यक जानकारी जुटाने में जुटे हैं। पटवारियों को इसके लिए जुलाई में प्रशिक्षण दिया गया था। जिला स्तर पर जिला राजस्व अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला हैंडबुक तैयार होने के बाद जनगणना के दूसरे चरण में गणना खंड तैयार किए जाएंगे। प्रत्येक गणना खंड में करीब 150 घर और लगभग 700 आबादी रखने का लक्ष्य है। इसके बाद गणना कर्मचारियों की ड्यूटी तय होगी। दिसंबर से कर्मचारियों के प्रशिक्षण की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। करीब एक सप्ताह पहले जनगणना निदेशक ने वीडियो सम्मेलन के माध्यम से तैयारियों की समीक्षा भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed