फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Situation worsens due to sewer overflow at Sanjay Colony's F-Block market.

Faridabad News: संजय कॉलोनी के एफ ब्लॉक मार्केट में सीवर ओवरफ्लो से बिगड़े हालात

Wed, 19 Aug 2026 01:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Situation worsens due to sewer overflow at Sanjay Colony's F-Block market.
दुकानदारों के लिए मुसीबत बना सीवर का सीवर का पानी, ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। संजय कॉलोनी स्थित एफ ब्लॉक मार्केट में सीवर ओवरफ्लो से दुकानदारों और ग्राहकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सीवर का पानी सड़क पर फैलने से बाजार का माहौल खराब हो गया है। दुकानदारों का कहना है कि गंदे पानी और बदबू के बीच उन्हें दिनभर दुकानें चलानी पड़ रही हैं।

लोगों का कहना है कि सड़क पर पानी जमा होने से ग्राहकों को दुकानों तक पहुंचने में असुविधा होती है। कई लोग गंदे पानी से बचने के लिए दूसरी ओर से निकल जाते हैं। इससे बाजार में ग्राहकों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है। इससे कारोबार प्रभावित हो रहा है । दुकानदारों का कहना है कि कई दिनों से यह स्थिति बनी हुई है, लेकिन प्रशासन द्वारा कोई समाधान नहीं निकाला गया है।
विज्ञापन


दुकानदार पंकज ने बताया कि दुकान के सामने गंदा पानी जमा होने के कारण ग्राहक नहीं आते। बदबू के चलते पूरे दिन दुकान पर बैठना भी मुश्किल होता है। यदि जल्द सीवर की समस्या दूर नहीं हुई तो कारोबार चलाना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदार सतीश ने बताया कि केवल सड़क से पानी निकालने से समस्या का समाधान नहीं होगा। सीवर बार-बार ओवरफ्लो होने के कारण कुछ समय बाद फिर वही स्थिति बन जाती है। प्रशासन को सीवर लाइन की जांच कराकर सफाई कराना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed