{"_id":"6a84b57539769be8ba0d940b","slug":"garbage-removed-from-near-the-government-school-and-hospital-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-77724-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सरकारी स्कूल और अस्पताल के पास से हटाया कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सरकारी स्कूल और अस्पताल के पास से हटाया कूड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
छांयसा। गांव मोहना की गलियों में पिछले कई महीनों से लगे कूड़े के ढेर से परेशान ग्रामीणों को अब राहत मिली है। प्रशासन ने सोमवार को सरकारी स्कूल और अस्पताल के आसपास के रास्तों से कूड़े के ढेर हटवा दिए हैं।
ग्रामीणों के अनुसार, गांव की गलियों और सार्वजनिक स्थानों के आसपास लंबे समय से गंदगी जमा थी। कूड़े के ढेर के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी के साथ-साथ दुर्गंध का भी सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों ने कई बार सरपंच और संबंधित अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। अब सोमवार को सफाई कर्मचारियों ने सरकारी स्कूल और अस्पताल के पास जमा कूड़े को हटा दिया है। कूड़ा हटने के बाद रास्ते साफ होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।