{"_id":"6a84b51823001d99530ed59c","slug":"the-dividing-road-built-a-year-ago-has-broken-apart-in-several-places-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-77720-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: एक साल पहले बनी डिवाइडिंग रोड जगह-जगह से उखड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: एक साल पहले बनी डिवाइडिंग रोड जगह-जगह से उखड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहनों की रफ्तार प्रभावित, रोजाना आने-जाने वालों को हो रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-8 और 9 को बांटने वाली डिवाइडिंग रोड निर्माण के करीब एक साल बाद ही जगह-जगह से खराब हो गई है। वाईएमसीए चौक से बाईपास रोड की ओर जाने वाले इस मार्ग पर कई हिस्सों में सड़क की ऊपरी परत निकल चुकी है। सेक्टर-8 थाने के पास स्थिति ज्यादा खराब है। यहां वाहन चालकों को उखड़े हिस्सों से बचकर निकलना पड़ता है, जिससे उनकी रफ्तार प्रभावित होती है।
लोगों ने बताया कि सड़क बनने के कुछ समय बाद ही इसकी परत निकलने लगी थी। इस रोड से रोजाना हजारों लोग आवागमन करते हैं। अब कई हिस्सों में सड़क की सतह खराब होने से रोजाना आने-जाने वालों को सावधानी से वाहन चलाना पड़ता है। दोपहिया वाहन चालकों को खास तौर पर दिक्कत होती है।
वाहन चालक प्रमोद ने बताया कि इस रास्ते से रोजाना बड़ी संख्या में लोग गुजरते हैं। कई जगह सड़क की ऊपरी परत निकलने के कारण वाहन की गति कम करनी पड़ती है। वहीं अरुण ने बताया कि रोज इस मार्ग से गुजरते समय उखड़ी सड़क के कारण वाहन संभालकर चलाना पड़ता है। रात के समय समस्या और बढ़ जाती है।