{"_id":"6a84aa93abb8b14c070b4224","slug":"people-reeling-from-the-heat-rain-likely-starting-today-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-77746-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: गर्मी से लोग बेहाल , आज से बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: गर्मी से लोग बेहाल , आज से बारिश के आसार
विज्ञापन
फरीदाबाद में दिन भर छाए रहे बादल लोग उमस भरी गर्मी से रहे परेशान। संवाद
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
36 डिग्री सेल्सियस रहा शहर का अधिकतम तापमान
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में इन दिनों उमस और गर्मी से लोग बेहाल हैं। दिन के समय तेज गर्मी के कारण लोगों को घर से निकलने में परेशानी हो रही है। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, मौसम विभाग ने बुधवार से मौसम में बदलाव की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। इसके साथ ही शहर में बुधवार से 24 अगस्त तक प्रतिदिन बारिश होने के आसार जताए गए हैं। बारिश होने से तापमान में गिरावट आने के साथ लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
बारिश से मौसम में बदलाव की उम्मीद
लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच बारिश का इंतजार कर रहे लोगों को मौसम विभाग के पूर्वानुमान से राहत की उम्मीद जगी है। बारिश होने पर जहां तापमान में कमी आएगी, वहीं वातावरण में भी ठंडक महसूस की जा सकती है। हालांकि, बारिश के दौरान कुछ इलाकों में जलभराव और यातायात संबंधी परेशानी भी सामने आ सकती है।