फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Filthy conditions in the BK Hospital mortuary

Faridabad News: बीके अस्पताल के शव गृह की बैठक में गंदगी का आलम

Wed, 19 Aug 2026 12:43 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Filthy conditions in the BK Hospital mortuary
फरीदाबाद बीके अस्पताल के शव गृह के बाहर बने टीनशेड में बैठने की जगह पर फैली गंदगी। संवाद
मृतकों के परिजनों को करना पड़ता है परेशानी का सामना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



फरीदाबाद। बीके अस्पताल के शव गृह की बैठक में फैली गंदगी के कारण मृतकों के परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शव गृह में मृतक के पोस्टमार्टम होने का इंतजार करने वाले लोगों के लिए बैठने की उचित व्यवस्था नहीं है। बैठक में जगह-जगह कचरा फैला हुआ है, जिससे दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है।


परिजनों के अनुसार शव गृह की बैठक में लगे सभी पंखे खराब पड़े हैं। ऐसे में भीषण गर्मी के बीच लोगों को बिना पंखे के बैठना पड़ रहा है। पहले से ही परिजन अपने किसी करीबी की मौत से दुखी होते हैं, वहीं अस्पताल परिसर में सफाई और सुविधाओं की बदहाल स्थिति उनकी परेशानी और बढ़ा रही है। बैठक में रखी गईं बेंचों के बीच भी कचरा फैला हुआ है। कई लोगों का कहना है कि सफाई नियमित नहीं होने के कारण यहां गंदगी जमा रहती है। कचरे से उठने वाली दुर्गंध के कारण लोगों का वहां बैठना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed