फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Employees' union staged a protest against Minister Vipul Goel.

Faridabad News: कर्मचारी संघ ने मंत्री विपुल गोयल के खिलाफ किया प्रदर्शन

Wed, 19 Aug 2026 12:40 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Employees' union staged a protest against Minister Vipul Goel.
दो घंटे तालाबंदी से नगर निगम का कामकाज रहा ठप, 21 तक बढ़ाई हड़ताल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। नगर निगम कर्मचारियों ने मंगलवार को शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने हड़ताल को 21 अगस्त तक बढ़ाने का भी ऐलान किया। प्रदर्शन के कारण नगर निगम मुख्यालय से बीके चौक तक करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा और जाम की स्थिति बनी रही।

नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर चल रही हड़ताल के समर्थन में म्यूनिसिपल कर्मचारी फेडरेशन के कार्यालय कर्मचारी भी नगर निगम मुख्यालय पहुंचे। कर्मचारियों ने सुबह 9 से 11 बजे तक मुख्यालय के गेट पर ताला लगाकर दो घंटे तक कामकाज ठप रखा।
विज्ञापन


इसके बाद कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। बीके चौक पर कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन की अध्यक्षता नगरपालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान दलीप बोहोत ने की। मंच संचालन जिला सचिव अनिल चिंडालिया ने किया। प्रदर्शन में सुनील चिंडालिया, बलबीर सिंह बालगुहेर, करतार सिंह जांगलान सहित विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed