{"_id":"6a84b049ba37ea905e03bb30","slug":"municipal-commissioner-reviewed-departmental-activities-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-77764-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: निगमायुक्त ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: निगमायुक्त ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समयसीमा के भीतर विकास कार्य पूरे करने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम आयुक्त यशेंद्र सिंह ने मंगलवार को इंजीनियरिंग, कर, सफाई और प्लानिंग विंग के अधिकारियों के साथ बैठक कर विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने शहर में चल रहे विकास कार्यों, निर्माणाधीन परियोजनाओं, राजस्व वसूली, सफाई व्यवस्था और प्लानिंग से जुड़े कार्यों की प्रगति की जानकारी ली।
निगमायुक्त ने इंजीनियरिंग विंग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर में चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए। निर्माणाधीन परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा कराने के लिए नियमित निगरानी की जाए।
कर विभाग की समीक्षा के दौरान निगमायुक्त ने राजस्व बढ़ाने और बकाया कर की वसूली में तेजी लाने पर जोर दिया। सफाई विभाग की समीक्षा करते हुए निगमायुक्त ने अधिकारियों को शहर की सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
प्लानिंग विंग के कार्यों की समीक्षा के दौरान भी उन्होंने लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त निगमायुक्त गौरव अंतिल सहित इंजीनियरिंग, कर, सफाई और प्लानिंग विंग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
निगमायुक्त ने महापौर से की शिष्टाचार भेंट
नवनियुक्त निगमायुक्त यशेंद्र सिंह ने कार्यभार संभालने के अगले दिन मंगलवार को महापौर प्रवीण बत्रा जोशी से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और नागरिक सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। महापौर ने निगमायुक्त को नई जिम्मेदारी संभालने पर बधाई और शुभकामनाएं दी।