सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two tyres of a Mahindra pickup parked near an underpass were stolen; three thieves were caught on CCTV.

Chandigarh News: अंडरपास के पास खड़ी महिंद्रा पिकअप के दो टायर चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए तीन चोर

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Two tyres of a Mahindra pickup parked near an underpass were stolen; three thieves were caught on CCTV.
विज्ञापन

Trending Videos
मनीमाजरा। मॉडर्न कांप्लेक्स के पास बने अंडरपास के ऊपर खड़ी एक महिंद्रा पिकअप गाड़ी के दो टायर चोरी करने का मामला सामने आया है। यह घटना मंगलवार तड़के करीब 2:08 बजे की बताई जा रही है, जब तीन युवक रेलवे लाइन की तरफ से आए और करीब 45 मिनट में गाड़ी के दोनों आगे के टायर खोलकर फरार हो गए। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

गाड़ी के मालिक मोरीगेट निवासी रामचंद्र ने बताया कि पिपली वाला टाउन की ओर उनकी मीट शॉप है और इसी पिकअप गाड़ी से वह चिकन की सप्लाई करते हैं। रोज की तरह उन्होंने अपनी गाड़ी दुकान के बाहर अंडरपास के ऊपर खड़ी की थी। उन्होंने बताया कि गाड़ी अंडरपास के नीचे से भी साफ दिखाई दे रही थी, इसके बावजूद चोर बेखौफ होकर आए और आराम से गाड़ी के दोनों आगे के टायर खोलकर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामचंद्र ने बताया कि इससे एक सप्ताह पहले भी 3 जनवरी को तड़के करीब सवा दो बजे दो युवक मोटरसाइकिल पर आए थे और उनकी गाड़ी की स्टेपनी खोलकर ले गए थे। अब दोबारा टायर चोरी की घटना होने से वह काफी परेशान हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। मनीमाजरा समाज के महंत रामेश्वर गिरी ने कहा कि रात के समय पुलिस की गश्त न के बराबर है, जिसके कारण चोर बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से रात के समय गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed