{"_id":"69bb15d8002c6d20480ca928","slug":"uproar-outside-the-excise-office-over-technical-bid-dispute-chandigarh-news-c-16-pkl1079-974178-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: टेक्निकल बिड विवाद पर एक्साइज ऑफिस के बाहर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: टेक्निकल बिड विवाद पर एक्साइज ऑफिस के बाहर हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-17 में एक्साइज एंड टैक्सेशन कार्यालय के बाहर बुधवार देर रात शराब ठेकेदारों ने जोरदार हंगामा किया। 19 मार्च को शहर के 97 शराब ठेकों की नीलामी प्रस्तावित है जिसके तहत फाइनेंशियल बिड खोली जानी है। इससे पहले 18 मार्च को टेक्निकल बिड जमा कराने की अंतिम तिथि थी लेकिन नए नियम को लेकर विवाद खड़ा हो गया।
इस बार एक्साइज पॉलिसी में प्रावधान किया गया है कि एक व्यक्ति या उसके परिवार के नाम पर अधिकतम 10 ठेके ही लिए जा सकते हैं। इसी के तहत ठेकेदारों को टेक्निकल बिड में परिवारिक सदस्यों की पूरी जानकारी देना अनिवार्य किया गया था। बताया गया कि कई ठेकेदारों ने बिड भरते समय पारिवारिक विवरण पूरा नहीं दिया। जब विभाग ने ऐसे मामलों में टेक्निकल बिड रद्द करने के निर्देश दिए तो ठेकेदारों ने विरोध शुरू कर दिया और कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने लगे। देर रात तक स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। स्थिति को संभालने के लिए विभाग ने ठेकेदारों को राहत देते हुए अतिरिक्त समय दिया ताकि वे आधार कार्ड के साथ परिवारिक जानकारी जमा कर सकें। विभाग ने कहा है कि नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। इस बीच ठेकेदारों ने आरोप लगाया कि बिड जमा करने की अंतिम समय सीमा दोपहर 3 बजे तक थी लेकिन इसके बाद भी कथित मिलीभगत से कुछ फार्म स्वीकार किए गए।
Trending Videos