सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vegetable vendor robbed at knifepoint in Ram Darbar, accused arrested with the help of CCTV

Chandigarh News: रामदरबार में सब्जी विक्रेता से चाकू की नोक पर लूट, सीसीटीवी की मदद से आरोपी गिरफ्तार

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Vegetable vendor robbed at knifepoint in Ram Darbar, accused arrested with the help of CCTV
विज्ञापन
चंडीगढ़। रामदरबार फेज-2 में सब्जी विक्रेता से चाकू की नोक पर लूटपाट करने वाले आरोपी को सेक्टर-31 थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मौलीजागरां कांप्लेक्स का रहने वाला दीपक उर्फ लल्ला (26) है। उस पर पहले से हत्या समेत चार आपराधिक मामले दर्ज हैं।
Trending Videos


पुलिस के अनुसार 29 मार्च 2026 को सुबह करीब 11:15 बजे महेंद्र साह (38) निवासी फेज-2 रामदरबार, अपनी रेहड़ी पर सब्जियां बेच रहा था। इसी दौरान हेलमेट पहने एक युवक वहां पहुंचा। उसने चाकू दिखाकर उसे धमकाया और गले में पहनी चांदी की चेन, जेब में रखे लगभग 300 रुपये तथा आधार कार्ड छीनकर भाग गया गया। आरोपी ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज की पुष्टि के बाद सेक्टर-31 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। 31 मार्च को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू और पीड़ित के दस्तावेज बरामद करने का दावा किया है। आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे आगे की पूछताछ के लिए एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed