{"_id":"6a724f8049b246bc59004267","slug":"voters-should-not-panic-if-their-names-are-missing-from-the-sir-the-administration-will-provide-a-final-opportunity-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1088420-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: एसआईआर में नाम नहीं होने पर मतदाता घबराएं नहीं, अंतिम मौका भी देगा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: एसआईआर में नाम नहीं होने पर मतदाता घबराएं नहीं, अंतिम मौका भी देगा प्रशासन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान प्रारंभिक मतदाता सूची में नाम शामिल नहीं हो पाने या दस्तावेज अधूरे रहने से प्रभावित मतदाताओं को निर्वाचन विभाग एक और मौका देगा। नोटिस मिलने के बावजूद निर्धारित तिथि पर उपस्थित नहीं हो पाने वाले मतदाताओं को अंतिम नोटिस जारी कर प्रक्रिया पूरी करने का अवसर दिया जाएगा।
डीसी निशांत कुमार यादव ने बताया कि उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता केवल दस्तावेजी प्रक्रिया अधूरी रहने के कारण मतदाता सूची से बाहर न रह जाए। मतदाताओं की सुविधा के लिए अब उपायुक्त कार्यालय में भी एसआईआर से जुड़े दस्तावेजों के सत्यापन और अन्य औपचारिकताओं की व्यवस्था की गई है।
सेक्टर-17 स्थित डीसी कार्यालय के ग्राउंड फ्लोर और तीसरी मंजिल पर विशेष काउंटर बनाए गए हैं। नोटिस प्राप्त मतदाता यहां दस्तावेज जमा करने के साथ जरूरी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके अलावा नोटिस में निर्धारित संबंधित कार्यालय या केंद्र पर जाकर भी सत्यापन कराया जा सकता है।
विज्ञापन
सेक्टर-50 कॉलेज में बारिश के बीच देरी से शुरू हुआ सत्यापन
मंगलवार को सेक्टर-50 स्थित गवर्नमेंट कॉलेज में बनाए गए एसआईआर केंद्र पर बारिश के कारण व्यवस्था प्रभावित हुई। स्थानीय निवासी रमेश सिंह के अनुसार सुबह बारिश के बीच मतदाता केंद्र पहुंचे, लेकिन संबंधित अधिकारी समय पर नहीं पहुंच सके। इसके चलते सत्यापन प्रक्रिया सुबह 10 बजे शुरू हुई। इस दौरान कई लोगों को इंतजार करना पड़ा। बाद में अधिकारियों के पहुंचने पर दस्तावेज सत्यापन शुरू हुआ और लंबित मामलों का निपटारा किया गया।
डीसी कार्यालय में सुनवाई जारी
सेक्टर-17 स्थित डीसी कार्यालय के अलावा एसडीएम सेंट्रल और एसडीएम ईस्ट कार्यालयों में दस्तावेज सत्यापन और मतदाताओं की सुनवाई जारी रही। अधिकारियों ने नोटिस प्राप्त मतदाताओं से निर्धारित समय पर जरूरी दस्तावेज लेकर संबंधित केंद्र पर पहुंचने की अपील की है। तय तिथि पर पहुंचना संभव नहीं होने पर अंतिम नोटिस मिलने के बाद निर्धारित समय सीमा में प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया है।