{"_id":"6a72eeb550232a12460b7ae9","slug":"video-congress-mlas-ashok-arora-and-aftab-ahmed-lashed-out-at-the-saini-government-2026-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"सैनी सरकार पर बरसे कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा और आफताब अहमद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनी सरकार पर बरसे कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा और आफताब अहमद
हरियाणा के कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने कहा कि हमारे खिलाड़ियों ने कॉमनवेल्थ गेम्स में बहुत शानदार प्रदर्शन किया। कल मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की एक ही नीति थी कि पदक लाओ पद पाओ।
हमारी यह नीति इसलिए थी कि ज्यादा से ज्यादा युवा खेलों से जुड़े उन्हें नौकरी की चिंता न हो। हम नौकरी देते। डीएसपी लगाते थे। 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के 101 मेडल आए थे थे। जिसमें 38 पदक हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते थे। यह पूर्व की कांग्रेस सरकार की खेल नीति का परिणाम है। आज तो हाल यह है कि पोल गिरने से खिलाड़ियों की मौत हो रही है। अब अगले कॉमनवेल्थ गेम्स भारत में होंगे लेकिन गुजरात में होंगे। कम से कम इसकी सह मेजबानी हरियाणा को मिलनी चाहिए थी। हरियाणा के मुकाबले गुजरात का खेल बजट ज्यादा है फिर भी हरियाणा के खिलाड़ी ज्यादा पदक जीते हैं। हरियाणा सरकार एचकेआरएन के माध्यम से युवाओं का शोषण कर रही है। हम इसके खिलाफ 19 अगस्त को विरोध प्रदर्शन करेंगे। कांग्रेस विधायक आफताब अहमद ने कहा कि एक बार फिर हरियाणा के खिलाड़ियों ने देश का नाम रोशन किया है। मुख्यमंत्री को पूर्व की कांग्रेस सरकार की खेल नीति की जानकारी नहीं है। हमारी पॉलिसी में खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया जाता था और नौकरी भी दी जाती थी। कांग्रेस राज में हरियाणा ऐसा पहला राज्य बना था जिसमें हर ब्लाक में स्टेडियम बनाया गया था। हरियाणा अपने किसान, जवान और खिलाड़ियों के लिए जाना जाता था।हरियाणा को आगामी कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए सह मेजबानी मिलनी चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।