{"_id":"5fb92c728ebc3e9bd760d918","slug":"widow-of-comrade-balwinder-singh-will-return-her-shaurya-chakra","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने आतंकियों से लोहा लेकर जीता था शौर्य चक्र, अब सरकार से आहत पत्नी लौटाएगी सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति ने आतंकियों से लोहा लेकर जीता था शौर्य चक्र, अब सरकार से आहत पत्नी लौटाएगी सम्मान
Sat, 21 Nov 2020 08:34 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 21 Nov 2020 08:34 PM IST
विज्ञापन
तरनतारन में कामरेड बलविंदर सिंह का परिवार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में आतंकियों से लोहा लेकर शौर्य चक्र जीतने वाले कामरेड बलविंदर सिंह की हत्या के बाद परिवार को इंसाफ नहीं मिल रहा। पंजाब सरकार से नाराज परिवार अब अपने शौर्य चक्र लौटाने के लिए दिल्ली राष्ट्रपति के पास जाएगा। परिजनों का कहना है कि उन्हें पंजाब सरकार पर भरोसा नहीं रहा। 1993 में गृह मंत्रालय की सिफारिश पर तत्कालीन राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा ने बलविंदर सिंह, उनके बड़े भाई रंजीत सिंह और उनकी पत्नियों को शौर्य चक्र से सम्मानित किया था।
कामरेड बलविंदर सिंह की पत्नी जगदीश कौर ने कहा कि उनका परिवार सुरक्षित नहीं है। पुलिस उनकी जान से खिलवाड़ कर रही है। जगदीश कौर ने कहा कि उनके पति की हत्या की जांच करी रही एसआईटी अब तक किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। पति की हत्या के पीछे आतंकियों का हाथ है, लेकिन पुलिस इस मामले को गैंगस्टरों से जोड़ रही है।
जगदीश कौर ने आरोप लगाया कि एसआईटी की जांच में भले ही गैंगस्टरों का नाम लिया गया है। असल में अब तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। सुरक्षा के नाम पर दो सिपाही दिए गए हैं, इनमें से एक चंडीगढ़ का है, जबकि एक पुलिसकर्मी थाना भिखीविंड से रोज सुबह भेजकर शाम को वापस बुला लिया जाता है।
विज्ञापन
जगदीश कौर ने बताया कि बलविंदर सिंह संधू की हत्या मामले में सीबीआई से जांच की मांग को लेकर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। अदालत ने केंद्र और राज्य सरकार समेत डीजीपी से जवाब मांगा है। इस मामले पर हाईकोर्ट का क्या रुख रहेगा, इसको लेकर आठ दिसंबर का इंतजार है।
एसएसपी नहीं चाहते, सुरक्षा के नाम पर असलाह मिले
जगदीश कौर ने बताया कि उनके बड़े बेटे नवदीप सिंह ने असलाह के लिए लाइसेंस अप्लाई किया था, लेकिन एसएसपी लाइसेंस जारी करवाने में बाधा डाल रहे हैं। एसएसपी कहते हैं कि उन्हें असलाह की क्या जरूरत है।
इस बारे में डीआईजी हरदयाल सिंह मान से फोन पर संपर्क किया तो उन्होंने एसएसपी से कांफ्रेंस कॉल कर लाइसेंस की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट तैयार करने के आदेश दिए। इसके बावजूद लाइसेंस जारी नहीं किया जा रहा है। जगदीश कौर ने बताया कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य प्रताप सिंह बाजवा ने भी लाइसेंस के मामले पर डीजीपी से बात की लेकिन एसएसपी चाहते ही नहीं कि परिवार को सुरक्षा के नाम पर असलाह मिले।