फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   5th-8th board exam results released in Bemetara

Chhattisgarh: 5वीं-8वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी, 95.77% और 89.95% उत्तीर्ण

Wed, 30 Apr 2025 07:24 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: श्याम जी. Updated Wed, 30 Apr 2025 07:24 PM IST
सार

बेमेतरा में 14 साल बाद बोर्ड पैटर्न पर आयोजित 5वीं और 8वीं की परीक्षा के परिणाम जारी किए गए। 5वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत 95.77% और 8वीं का 89.95% रहा।

विज्ञापन
5th-8th board exam results released in Bemetara
कक्षा 5वीं और 8वीं की वार्षिक परीक्षा परिणाम जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में 14 साल बाद कक्षा 5वीं और 8वीं की वार्षिक परीक्षा बोर्ड पैटर्न पर आयोजित की गई। बुधवार को बेमेतरा के जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कार्यालय में इन परीक्षाओं के परिणाम जारी किए गए। छात्रों का प्रदर्शन इस वर्ष सराहनीय रहा। 

विज्ञापन


कक्षा 5वीं के परिणाम:
कुल 15,921 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 15,813 ने परीक्षा दी। इनमें 14,757 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, जिससे उत्तीर्ण प्रतिशत 95.77% रहा।  
प्रथम श्रेणी: 12,420  
द्वितीय श्रेणी: 2,243  
तृतीय श्रेणी: 94  
पूरक परीक्षा: 1,056 विद्यार्थी

कक्षा 8वीं के परिणाम:
कुल 16,203 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें 16,045 ने परीक्षा दी। इनमें 12,990 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, जिससे उत्तीर्ण प्रतिशत 89.95% रहा।  
प्रथम श्रेणी: 9,434
द्वितीय श्रेणी: 3,307
तृतीय श्रेणी: 249
पूरक परीक्षा: 3,055 विद्यार्थी

बेमेतरा जिले में कुल 743 प्राथमिक और 388 माध्यमिक शालाएं संचालित हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed