{"_id":"6a3bb773f577af039a0f973f","slug":"a-businessman-was-duped-of-rs-10-lakh-on-pretext-of-a-two-kg-gold-necklace-a-case-was-registered-against-the-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur News: दो किलो सोने के हार का झांसा देकर कारोबारी से 10 लाख की ठगी, मां-बेटे पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur News: दो किलो सोने के हार का झांसा देकर कारोबारी से 10 लाख की ठगी, मां-बेटे पर केस दर्ज
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 24 Jun 2026 04:24 PM IST
विज्ञापन
सार
रायपुर में सस्ते दाम पर सोना खरीदने का लालच एक कारोबारी को भारी पड़ गया। खुदाई में मिला कथित दो किलो वजनी सोने का हार बेचने का झांसा देकर मां-बेटे ने कारोबारी से 10 लाख रुपये ऐंठ लिए और नकली हार थमा दिया।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
राजधानी रायपुर में सस्ते दाम पर सोना खरीदने का लालच एक कारोबारी को भारी पड़ गया। खुदाई में मिला कथित दो किलो वजनी सोने का हार बेचने का झांसा देकर मां-बेटे ने कारोबारी से 10 लाख रुपये ऐंठ लिए और नकली हार थमा दिया। मामले का खुलासा तब हुआ, जब ज्वेलर्स की जांच में हार नकली निकला। डीडीनगर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, भिलाई के गुरुनानक नगर निवासी धवल बडोदरिया सैनिटरी व्यवसाय से जुड़े हैं। उनकी पहचान दोस्त नमन अग्रवाल के माध्यम से राजेश प्रजापति से हुई थी। राजेश ने दावा किया कि खुदाई के दौरान उसे पीतल के लोटे में करीब दो किलो वजनी सोने का हार मिला है और वह इसे बेचना चाहता है। राजेश ने भरोसा जीतने के लिए हार का एक छोटा टुकड़ा धवल और उनके मित्र को जांच के लिए दिया। परीक्षण में वह असली सोना निकला, जिसके बाद कारोबारी का विश्वास बढ़ गया।
22 जून को धवल की मुलाकात रायपुरा चौक के पास राजेश और उसकी मां से हुई। इस दौरान आरोपियों ने हार का एक और छोटा हिस्सा जांच के लिए दिया, जो जांच में सोना पाया गया। लगातार मिले सकारात्मक परिणामों के बाद कारोबारी ने पूरा हार खरीदने का फैसला कर लिया। अगले दिन 23 जून को दोनों पक्षों के बीच दोबारा मुलाकात हुई। रायपुरा क्षेत्र में कार के भीतर ही सौदा तय हुआ और धवल ने आरोपियों को 10 लाख रुपये नकद दे दिए। बदले में उन्हें कथित दो किलो वजनी सोने का हार सौंप दिया गया। रकम लेने के बाद आरोपी मां-बेटे को डीडीनगर थाना क्षेत्र के पास उतारा गया, जहां से वे ई-रिक्शा में बैठकर फरार हो गए।
विज्ञापन
ज्वेलर्स की जांच में खुली ठगी की पोल
हार मिलने के बाद धवल ने उसका एक टुकड़ा अलग-अलग ज्वेलरी दुकानों में जांच के लिए दिया। कुछ दुकानदारों ने इसे असली बताया, जबकि कुछ ने संदेह जताया। शक गहराने पर उन्होंने भिलाई के परिचित ज्वेलर से परीक्षण कराया, जहां हार पूरी तरह नकली निकला। इसके बाद कारोबारी को ठगी का एहसास हुआ। पीड़ित की शिकायत पर डीडीनगर थाना पुलिस ने आरोपी राजेश प्रजापति और उसकी मां के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच जारी है।