{"_id":"6a3b5b309cd628ada40d7958","slug":"monsoon-picks-up-pace-in-chhattisgarh-75-of-the-state-covered-in-24-hours-alert-for-rain-and-strong-winds-i-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी रफ्तार: 24 घंटे में 75% प्रदेश कवर, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी रफ्तार: 24 घंटे में 75% प्रदेश कवर, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 24 Jun 2026 10:29 AM IST
विज्ञापन
सार
छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और 24 घंटे के भीतर प्रदेश के 75 फीसदी हिस्से तक पहुंच गया है। रायपुर समेत कई जिलों में बारिश हुई है। कई जिलों के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी करते हुए तेज हवाओं और आकाशीय बिजली की चेतावनी दी है।
Chhattisgarh Weather
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से सक्रिय हो गया है। 22 जून को दंतेवाड़ा के रास्ते प्रदेश में प्रवेश करने के बाद मानसून ने महज 24 घंटे के भीतर राज्य के लगभग 75 प्रतिशत हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि जल्द ही कोरिया, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और कबीरधाम जिले के शेष इलाकों में भी मानसून दस्तक दे सकता है। अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने की संभावना जताई गई है।
राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में मंगलवार शाम हुई झमाझम बारिश ने लोगों को उमस और भीषण गर्मी से राहत पहुंचाई। बारिश के असर से प्रदेशभर में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है। मंगलवार को प्रदेश का सर्वाधिक तापमान बिलासपुर में 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान राजनांदगांव में 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
कई जिलों के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए बारिश, तेज हवाओं और आकाशीय बिजली को लेकर चेतावनी जारी की है। ऑरेंज अलर्ट के तहत कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, गरियाबंद और महासमुंद जिलों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। वहीं यलो अलर्ट के तहत सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, बालोद, राजनांदगांव, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर सहित कई जिलों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।
विज्ञापन
रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार राजधानी रायपुर में बुधवार को भी मौसम सुहावना बना रह सकता है। दिनभर आसमान में बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने के आसार हैं। शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
इन जिलों में जमकर बरसे बादल
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। डौंडी और नांगर में सबसे अधिक 5-5 सेंटीमीटर वर्षा हुई। वहीं मैनपुर और धमतरी में 4-4 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा सरसीवा, कांकेर, कुकरेल, दरभा, नगरी, धानोरा, भटगांव, मगरलोड, जगदलपुर, राजनांदगांव, बड़े राजपुर और तोकापाल में 3-3 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई। बस्तर, बिलाईगढ़, अमलीपदर, बेलरगांव, माकड़ी, गुरूर, पाटन, चारामा, गरियाबंद, छुरा, सरौना, कुरूद, भानुप्रतापपुर, फरसगांव और भाखरा में 2-2 सेंटीमीटर बारिश हुई। वहीं रामानुजनगर, भोपालपट्टनम, डोंगरगढ़, कुटरू, अंबागढ़ चौकी, गिधौरी, तुंदरा, कोटा, अहिवारा, रायपुर शहर, धरमजयगढ़, भिलाई, केशकाल, गुंडरदेही, बोराई, अर्जुन्दा और बसना में 1-1 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई।