{"_id":"6a3b4a9d7c4e104ec90dff70","slug":"five-accused-arrested-for-burglary-in-an-unoccupied-house-bastar-news-c-1-1-noi1494-4429366-2026-06-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जगदलपुर: सुने मकान से 10 लाख के जेवर चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने पांच चोरों को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगदलपुर: सुने मकान से 10 लाख के जेवर चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने पांच चोरों को दबोचा
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 09:18 AM IST
विज्ञापन
सार
जगदलपुर में हुई 10 लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया है।
चोरी के आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बस्तर जिले के लोहंडीगुड़ा थाना क्षेत्र में कुछ दिन पहले एक सूने मकान में चोरी हुई थी। चोरों ने सोने-चांदी के आभूषणों सहित करीब 10 लाख रुपये का सामान चुरा लिया था। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद कर लिया है।
तारागांव निवासी भगवती सरकार और उनके पति सदानंद सरकार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 15 जून की रात चोरों ने उनके मकान का ताला तोड़ दिया था। घर में रखे सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी हो गए थे। लोहंडीगुड़ा पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। निरीक्षक रवि बेगा और थाना प्रभारी मो तारिक़ के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई। टीम ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की सूचना पर काम किया। संदेही रुद्रांचल ठाकुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसने अपने साथी कृष्णा शेट्टी और अविनाश स्वामी के साथ चोरी करने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी का सामान और बिक्री
आरोपियों ने बताया कि उन्होंने चुराए गए सोने-चांदी के आभूषण अपने परिचित अजय व्यापारी को दिए थे। अजय व्यापारी ने इन आभूषणों को गीदम निवासी सोनार संतोष सोनी को बेच दिया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए। गलाए हुए सोने के डले भी मिले, जिनकी कीमत 11,19,000 रुपये थी। इसके साथ ही 5000 रुपये नकदी और बिना नंबर की एक पल्सर मोटर भी जब्त की गई।
आरोपियों की गिरफ्तारी
पुलिस ने कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें कृष्णा शेट्टी, अविनाश स्वामी, रुद्रांचल ठाकुर, अजय व्यापारी और सोनार संतोष सोनी शामिल हैं। सभी आरोपियों को 22 जून को गिरफ्तार किया गया। उन्हें न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया गया है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।