सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   stray bull lifted an elderly man on its horns and threw him down In Korba

Korba Bull Attack: सड़क पर बेकाबू सांड का तांडव, सींग से उठाकर बुजुर्ग को पटका; छह लोग हुए घायल

अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Wed, 24 Jun 2026 09:44 AM IST
विज्ञापन
सार

कोरबा में एक आवारा सांड ने हमला कर दिया। इस हमले में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

stray bull lifted an elderly man on its horns and threw him down In Korba
सांड का हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बुधवार सुबह शहर की पुरानी बस्ती के कराते चौक पर सांड के हमले से हड़कंप मच गया। एक आवारा सांड ने राह चलते आधा दर्जन से अधिक लोगों को घायल कर दिया। हमले की पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।


55 वर्षीय छोटे लाल श्रीवास अपने काम से जा रहे थे, तभी सांड ने उनपर अचानक हमला किया। सांड ने बुजुर्ग को सींगों पर उठाकर जमीन पर पटक दिया। गंभीर चोटों के कारण छोटे लाल श्रीवास की हालत बेहद नाजुक है। उन्हें तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी जिंदगी और मौत से जूझने की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह सांड पिछले कई दिनों से बस्ती के आसपास घूम रहा था। वह राहगीरों और दोपहिया वाहन सवारों को दौड़ाकर सींग मारकर घायल कर देता है। छोटे लाल के अलावा 5-6 अन्य लोगों पर भी हमला हुआ। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। हमले के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


पार्षद ने की कार्रवाई की मांग
वार्ड पार्षद तामेश अग्रवाल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने नगर निगम प्रशासन से इस खूंखार सांड को तुरंत पकड़ने की मांग की है। पार्षद ने इसे गौ सेवा केंद्र या पशु आश्रय गृह भेजने को कहा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो और भी लोग इस सांड के हमले का शिकार हो सकते हैं।

स्थानीय लोगों की बढ़ी चिंता

स्थानीय लोगों ने सड़कों पर मवेशियों के जमावड़े और लगातार हो रहे हादसों पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि शहर की सड़कों पर गाय, बैल और सांडों का कब्जा है। इससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे आम जनता की जान खतरे में है। लोगों ने प्रशासन से मवेशियों को सड़कों से हटाकर सुरक्षित स्थानों पर रखने की मांग की है। नगर निगम के अधिकारियों ने सांड को पकड़ने के लिए टीम भेजने का आश्वासन दिया है। उन्होंने लोगों से तब तक सावधानी बरतने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed