{"_id":"6a3a12a4829221d5eb086a02","slug":"massive-fire-on-electricity-pole-in-korbas-ward-16-spiderweb-like-wires-burnt-to-ashes-short-circuit-suspected-video-shows-locals-dousing-flames-korba-news-c-1-1-noi1487-4425860-2026-06-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोरबा: पंप हाऊस वार्ड 16 में बिजली के खंभे में भीषण आग, तारों के जलने से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरबा: पंप हाऊस वार्ड 16 में बिजली के खंभे में भीषण आग, तारों के जलने से मचा हड़कंप
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Tue, 23 Jun 2026 10:59 AM IST
Link Copied
देर रात शहर के पंप हाऊस वार्ड नंबर 16 में उस समय हड़कंप मच गया जब बजरंग अग्रवाल के घर के पास लगे बिजली के खंभे पर अचानक भीषण आग भड़क उठी। आग इतनी तेज थी कि खंभे पर विद्युत तार पल भर में जलकर खाक हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार आग देर रात लगी। खंभे से चिंगारी निकलती देख आसपास के लोगों ने पहले शोर मचाया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। खंभे पर लगे तारों के झुंड में आग लगने से आसपास चिंगारियां उड़ने लगीं। लोगों को डर था कि आग खंभे से सटे घरों तक न पहुंच जाए, क्योंकि तारों का जाल सीधे मकानों की छतों के ऊपर से गुजर रहा था।
आग की सूचना मिलते ही वार्ड के लोग बाल्टी और डिब्बों में पानी भरकर मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों ने मिलकर आग पर काबू पाया। अगर समय रहते आग नहीं बुझाई जाती तो खंभे से जुड़े घरों में भी आग लग सकती थी और बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की सूचना तुरंत विद्युत विभाग को दी गई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। खंभे पर मकड़ी जाल की तरह बेतरतीब ढंग से लटके तारों में स्पार्किंग होने से आग भड़क उठी। सबसे चिंता की बात यह है कि खंभे पर लगे ये तार वैध हैं या अवैध, यह जांच का विषय है। वार्ड में कई जगह अवैध कनेक्शन और ओवरलोडिंग की शिकायतें पहले भी सामने आ चुकी हैं।
घटना के बाद वार्डवासियों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि शहर में बिजली के खंभों पर लगे अवैध और जर्जर तारों को हटाकर नई लाइन बिछाई जाए। लोगों का कहना है कि देर रात लगी इस आग ने उन्हें डरा दिया है। अगर आग घरों तक पहुंच जाती तो जान-माल का भारी नुकसान हो सकता था।
विद्युत विभाग के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर लाइन दुरुस्त करने का आश्वासन दिया है। अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। खंभे पर लगे तारों की वैधता भी चेक की जाएगी। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।