सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Minor attacks elderly person over superstition in Korba

Korba News: कटघोरा में अंधविश्वास का खौफनाक हमला, जादू टोना के शक में बुजुर्ग पर फरसे से वार

अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Mon, 22 Jun 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
सार

कटघोरा के लखनपुर गांव में जादू टोना के शक में मानसिक रूप से बीमार और नशे के आदी एक नाबालिग ने फरसे से बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया। महिला गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
 

Minor attacks elderly person over superstition in Korba
घायल बुजुर्ग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव में सोमवार को मानसिक रूप से बीमार और नशे का आदी एक नाबालिग जादू टोना के शक में पड़ोस में रहने वाली बुजुर्ग महिला पर फरसे से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका अस्पताल में उपचार जारी है।



जानकारी के अनुसार आरोपी नाबालिग पिछले दो वर्षों से मानसिक विक्षिप्तता से पीड़ित है और नशे का आदी भी है। सोमवार को उसने चारा काटने वाले फरसे से गांव की भरतीन बाई पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। आरोपी को शक था कि भरतीन बाई पूजा पाठ करती हैं और उन्होंने ही उस पर जादू टोना कर दिया है। इसी अंधविश्वास के चलते उसने यह हमला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमले की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से भागने लगा। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने डायल 112 को सूचना दी। एंबुलेंस से घायल महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। डॉक्टरों के अनुसार महिला के सिर पर गंभीर चोट आई है और काफी खून बह जाने से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी नाबालिग को हिरासत में ले लिया। आरोपी के पिता ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा पिछले दो वर्षों से मानसिक बीमारी और नशे की गिरफ्त में है। उसका कई बार इलाज भी कराया गया, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और उससे पूछताछ की जा रही है।

कटघोरा थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी ने बताया कि आरोपी नाबालिग ने गांव में रहने वाली भरतीन बाई पर धारदार हथियार से हमला किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी को शक था कि महिला ने उस पर जादू टोना कर दिया है। इसी वजह से उसने हमला किया। मामले में आगे विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

korba

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed