सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   young man was murdered in Ramsagar Para due to an old enmity

पुरानी रंजिश में खून खेल: 8-10 युवकों ने मिलकर युवक को उतारा मौत के घाट, आरोपी के घर पर की तोड़फोड़

अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Mon, 22 Jun 2026 09:10 AM IST
विज्ञापन
सार

कोरबा में एक वारदात सामने आई है। जहां पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की हत्या कर दी गई। हमले में रवि की मौके पर ही मौत हो गई। 
 

young man was murdered in Ramsagar Para due to an old enmity
मृतक रवि यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रविवार देर रात कोतवाली थाना क्षेत्र के रामसागर पारा में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की हत्या कर दी गई। 22 वर्षीय रवि यादव पर 8-10 युवकों ने चाकू, लाठी और ईंट से हमला किया। इस हमले में रवि की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल है।



पूरी वारदात का लाइव वीडियो सामने आने के बाद शहर में सनसनी फैल गई। हत्या के बाद गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर पहुंचकर वाहनों में तोड़फोड़ की। पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस के अनुसार, रवि यादव रात में एक कार्यक्रम से लौट रहा था। रामसागर पारा में उसकी पुरानी रंजिश रखने वाले पक्ष से मुलाकात हुई। दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई, फिर विवाद हिंसक हो गया। हमलावरों ने रवि के सिर और शरीर पर ताबड़तोड़ वार किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी घटनास्थल पर पहुंचे। स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए रामसागर पारा में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि पुरानी रंजिश के कारण यह मारपीट हुई थी। मामले में मुख्य आरोपी हर्षित गंगवानी और महेंद्र गंगवानी को हिरासत में लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन


लोगों में आक्रोश
हत्या की खबर फैलते ही लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। मृतक के साथी और परिजन आरोपी के घर पहुंच गए। उन्होंने वहां खड़े वाहनों में तोड़फोड़ की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने कहा कि वीडियो फुटेज के आधार पर सभी दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed