सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Minister Khushwant Saheb participated in mass yoga session in Korba on International Yoga Day

Korba: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य आयोजन, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब बोले- योग से बनेगा स्वस्थ और सशक्त समाज

अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Sun, 21 Jun 2026 12:37 PM IST
विज्ञापन
सार

कोरबा में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित हुआ। मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने योग को स्वस्थ और संतुलित जीवन का आधार बताते हुए इसे रोजमर्रा की दिनचर्या में शामिल करने की अपील की। भाजपा ने भी शहर में वृहद योग शिविर आयोजित किया।
 

Minister Khushwant Saheb participated in mass yoga session in Korba on International Yoga Day
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य आयोजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कोरबा में जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर कन्वेंशन हॉल में किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवं अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और नागरिकों के साथ योगाभ्यास किया। इस दौरान सभी प्रतिभागियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित योग करने और नशामुक्त भारत के निर्माण की शपथ दिलाई गई।


मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि योग भारत की ऋषि परंपरा की अमूल्य देन है, जिसने पूरी दुनिया को स्वस्थ जीवन और मानसिक शांति का मार्ग दिखाया है। उन्होंने कहा कि आधुनिक जीवनशैली में बढ़ते तनाव के बीच योग संतुलित और स्वस्थ जीवन का प्रभावी माध्यम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है और आज दुनिया भर में करोड़ों लोग इससे लाभान्वित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार स्वस्थ, सशक्त और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा और कौशल विकास को प्राथमिकता दे रही है। योग युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और मानसिक दृढ़ता विकसित करता है। उन्होंने नागरिकों से योग को केवल एक दिन तक सीमित न रखकर इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।
विज्ञापन


महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि भागदौड़ भरी जिंदगी में बीमारियों से बचाव के लिए योग बेहद लाभकारी है। इससे तन और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कहा कि योग शरीर और मन के संतुलन का सर्वोत्तम माध्यम है, जिससे शारीरिक और मानसिक दक्षता में वृद्धि होती है।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय, जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग, अपर कलेक्टर ओंकार यादव, योग शिक्षक रामेश्वर प्रसाद पांडे सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित रहे।

वहीं, भाजपा जिला कोरबा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "12 साल बेमिसाल" अभियान के तहत आशीर्वाद पॉइंट, टीपी नगर में वृहद योग शिविर का आयोजन किया। जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि योग से भारत का गौरव विश्व स्तर पर बढ़ा है। पतंजलि योगपीठ की जया मिश्रा ने योगाभ्यास कराया। हरदी बाजार मंडल ने आत्मानंद स्कूल में योग शिविर आयोजित किया, जिसका संचालन जिला मंत्री अजय दुबे ने किया। मंडल अध्यक्ष कृष्णा पटेल की अध्यक्षता में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

korba

 

 

korba

 

 

korba

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed