सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Bike falls into canal while trying to avoid hitting cattle one dead two injured in Korba

Korba: मवेशी को बचाने के चक्कर में बाइक नहर में गिरी,1 की मौत 2 घायल, एंबुलेंस देर से पहुंचने का आरोप

अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Sun, 21 Jun 2026 03:15 PM IST
विज्ञापन
सार

कोरबा कोतवाली थाना क्षेत्र के राताखार इलाके में रविवार को सड़क पर अचानक आए मवेशी को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे में बाइक पर सवार तीन युवकों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई।

Bike falls into canal while trying to avoid hitting cattle one dead two injured in Korba
korba
विज्ञापन

विस्तार

कोरबा कोतवाली थाना क्षेत्र के राताखार इलाके में रविवार को सड़क पर अचानक आए मवेशी को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे में बाइक पर सवार तीन युवकों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 112 की मदद से जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।



मृतक के साथी अर्जुन पटेल ने बताया कि 15 ब्लॉक पंप हाउस निवासी सुरेश चौहान, विक्की और वह तीनों रोज की तरह बाइक से जमनीपाली एल्युमिनियम फिटिंग का काम करने जा रहे थे। सुबह रायताखार के पास अचानक एक गाय सड़क क्रॉस करने लगी। उसे बचाने के प्रयास में बाइक चालक संतुलन खो बैठा और तीनों बाइक समेत नहर में जा गिरे। इस दुर्घटना में सुरेश चौहान को सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। विक्की को गंभीर चोटें आई हैं और अर्जुन को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद साथियों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को कॉल किया। आरोप है कि फोन पर 10 मिनट में पहुंचने की बात कही गई, लेकिन करीब आधे घंटे तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। मजबूरन स्थानीय लोगों और 112 डायल की टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बाइक पर ही जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद सुरेश को मृत घोषित कर दिया। घायलों के साथियों का कहना है कि समय पर एंबुलेंस पहुंच जाती  और तुरंत इलाज मिल जाता, तो शायद सुरेश की जान बच सकती थी।
विज्ञापन


कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। तीनों युवक बाइक क्रमांक पर सवार होकर जा रहे थे। मवेशी को बचाने के चक्कर में नियंत्रण खोने से यह हादसा हुआ। मृतक सुरेश कुमार 15 ब्लॉक पंप हाउस का रहने वाला है और परिवार का पालन-पोषण मजदूरी कर करता था। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले में मवेशी मालिक की तलाश की जा रही है। घायल विक्की का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इस घटना के बाद शहर में सड़कों पर घूम रहे मवेशियों की समस्या एक बार फिर चर्चा में आ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन मवेशी सड़क पर आ जाते हैं, जिससे हादसे होते रहते हैं। नगर निगम और प्रशासन से मांग की गई है कि सड़कों से मवेशियों को हटाकर गोठानों में रखा जाए, ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।

korba

korba

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed