सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Major success for Urga Police two theft cases solved two accused arrested and stolen goods including a Tata M

Korba: उरगा पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी के 2 मामले सुलझे, 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान- टाटा मैजिक बरामद

अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Sun, 21 Jun 2026 08:15 PM IST
विज्ञापन
सार

कोरबा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे _“सजग कोरबा – सतर्क कोरबा”_ अभियान के तहत थाना उरगा पुलिस ने चोरी की दो अलग-अलग वारदातों का त्वरित खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है।

Major success for Urga Police two theft cases solved two accused arrested and stolen goods including a Tata M
korba
विज्ञापन

विस्तार

कोरबा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे _“सजग कोरबा – सतर्क कोरबा”_ अभियान के तहत थाना उरगा पुलिस ने चोरी की दो अलग-अलग वारदातों का त्वरित खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है। पुलिस ने चोरी गया सामान और करीब 7 लाख रुपये कीमत का टाटा मैजिक वाहन बरामद किया है। दिनांक 06.06.2026 को प्रार्थिया संतोषी साहू ने थाना उरगा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि अज्ञात चोर ने उनके घर का ताला तोड़कर नगदी और आभूषण सहित अन्य सामान चोरी कर लिया है। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 352/2026 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।



पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया, तकनीकी साक्ष्य जुटाए और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। सूचना के आधार पर संदेही युवराज कुमार कंवर, पिता आनंद सिंह कंवर, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम लालमाटी, थाना उरगा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। कड़ाई से पूछताछ पर आरोपी ने चोरी करना स्वीकार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया चांदी का हाफ करधन, वजन लगभग 7.50 तोला, कीमत करीब 16 हजार रुपये सहित अन्य सामान बरामद कर विधिवत जप्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। दिनांक 20.06.2026 को प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी टाटा मैजिक वाहन क्रमांक CG 12 BT 2852, कीमत लगभग 7 लाख रुपये, को अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। प्रकरण की गंभीरता देखते हुए अपराध क्रमांक 351/2026 धारा 303(2), 3(5) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी करन भारद्वाज, पिता विदेशी लाल भारद्वाज, उम्र 20 वर्ष, निवासी नोन्दीरी, थाना करतला, जिला कोरबा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर वाहन चोरी करने की बात कबूल की। आरोपी के निशानदेही पर चोरी किया गया टाटा मैजिक वाहन बरामद कर जप्त किया गया। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। प्रकरण में फरार साथी की तलाश जारी है। थाना उरगा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद है। पुलिस ने कहा कि कोरबा पुलिस आमजन की सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के लिए लगातार प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन

korba

korba

 

korba

korba

 

korba

korba

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed