{"_id":"6a3b5086974b5031280f5b9f","slug":"chital-gorella-pendra-marwahi-news-c-1-1-noi1501-4429369-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"GPM News: जीपीएम में आवारा कुत्तों के झुंड ने नर चीतल पर किया हमला, गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GPM News: जीपीएम में आवारा कुत्तों के झुंड ने नर चीतल पर किया हमला, गंभीर रूप से घायल
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 10:07 AM IST
विज्ञापन
सार
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में एक नर चीतल पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। जंगल से भटककर आबादी क्षेत्र में पहुंचे चीतल को गंभीर चोटें आईं।
चीतल का रेस्क्यू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जीपीएम के अमरपुर स्थित पुलिस लाइन परिसर में आज एक नर चीतल पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। जंगल से भटककर आबादी क्षेत्र में पहुंचे चीतल को कुत्तों ने घेर लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस लाइन के जवानों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से चीतल की जान बच सकी।
जानकारी के अनुसार, नर चीतल भोजन या पानी की तलाश में जंगल से भटककर पुलिस लाइन परिसर में आ गया था। इसी दौरान आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। कुत्तों के हमले से घबराया चीतल भागने लगा, लेकिन झुंड ने उसे घेरकर घायल कर दिया। मैदान में खेलकूद कर रहे पुलिस जवानों ने चीतल को देखा। वे तत्काल मौके पर पहुंचे और कुत्तों को खदेड़कर चीतल को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना मिलने पर वन विभाग के कर्मचारी और वन्यजीव बचाव दल मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल चीतल का प्राथमिक परीक्षण किया। वन विभाग की टीम ने चीतल को वन्यजीव बचाव वाहन से पशु चिकित्सालय पेंड्रा पहुंचाया। पशु चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। चिकित्सकों के अनुसार, चीतल के शरीर पर कुत्तों के काटने के कई निशान थे। बेहतर इलाज और विशेष निगरानी के लिए उसे कानन पेंडारी, बिलासपुर भेजा गया है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि चीतल का उपचार विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में होगा। स्वस्थ होने के बाद उसे पुनः प्राकृतिक आवास में छोड़ा जाएगा।
स्थानीय लोगों ने पुलिस जवानों और वन विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है। उन्होंने कहा कि समय पर बचाव नहीं होता तो चीतल की जान को गंभीर खतरा हो सकता था। यह घटना वन्यजीवों के आबादी क्षेत्रों में पहुंचने और उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता का विषय बन गई है। पुलिस जवान लकेश्वर सिंह सिदार और उप वनपाल रविन्द्र जायसवाल ने इस घटना पर अपनी बात रखी।