{"_id":"6a391d260a60c79cc90d886f","slug":"pendra-gorella-pendra-marwahi-news-c-1-1-noi1501-4422580-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंड्रा बाईपास निर्माण में देरी: प्रेस क्लब ने सौंपा ज्ञापन, 10 जुलाई से भूख हड़ताल और आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंड्रा बाईपास निर्माण में देरी: प्रेस क्लब ने सौंपा ज्ञापन, 10 जुलाई से भूख हड़ताल और आंदोलन की चेतावनी
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 05:15 PM IST
विज्ञापन
सार
पेंड्रा में वर्षों से अधूरी पड़ी 13 किलोमीटर लंबी बाईपास सड़क के निर्माण की मांग को लेकर जिला प्रेस क्लब ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। 9 जुलाई तक काम शुरू नहीं होने पर 10 जुलाई से अनिश्चितकालीन क्रमिक भूख हड़ताल और जनआंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी गई है।
पेंड्रा बाईपास को लेकर सौंपा गया ज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के प्रमुख नगर पेंड्रा में 13 किलोमीटर लंबी बाईपास सड़क का निर्माण वर्षों बाद भी अधूरा है। इसे लेकर अब जनआक्रोश बढ़ने लगा है। जिला प्रेस क्लब ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर 9 जुलाई तक निर्माण कार्य शुरू नहीं होने पर 10 जुलाई से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की चेतावनी दी है।
बता दें कि यह बाईपास सड़क मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों को जोड़ने वाले प्रमुख व्यापारिक केंद्र पेंड्रा के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। बाईपास नहीं होने के कारण सैकड़ों भारी वाहन और कोयले से लदे ट्रक चौबीसों घंटे नगर के बीच से गुजरते हैं। पेंड्रा की पुरानी बसावट और संकरी सड़कों के कारण यातायात का दबाव लगातार बढ़ रहा है, जिससे आए दिन गंभीर सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं और कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए पहले ही 55 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की जा चुकी है। हालांकि, लोक निर्माण विभाग (PWD) और स्थानीय प्रशासन की कथित उदासीनता के चलते निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है। मुख्यमंत्री से लेकर विभिन्न मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों को कई बार इस संबंध में अवगत कराने के बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन
इसी जनहित और जनसुरक्षा से जुड़े संवेदनशील मुद्दे को लेकर जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष अखिलेश नामदेव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पत्रकारों ने जिला कलेक्टर डॉ. संतोष देवांगन को ज्ञापन सौंपा। पत्रकारों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि 9 जुलाई तक स्वीकृत बाईपास का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया, तो जिला प्रेस क्लब 10 जुलाई 2026 से सुबह 11 बजे पेंड्रा के मुख्य दुर्गा चौक स्थित बरगद के पेड़ के नीचे अनिश्चितकालीन क्रमिक भूख हड़ताल और उग्र जनआंदोलन शुरू करेगा।
जिला प्रेस क्लब ने इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए जिले के सभी राजनीतिक दलों, सामाजिक, महिला एवं युवा संगठनों, व्यापारिक संघों, बुद्धिजीवियों और आम नागरिकों से दलगत राजनीति से ऊपर उठकर एकजुट होने तथा इस जनहित अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की है।