{"_id":"6a37f0faf68c58a922048153","slug":"blast-gorella-pendra-marwahi-news-c-1-1-noi1501-4419487-2026-06-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"GPM: अज्ञात वस्तु में ब्लास्ट, युवक गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GPM: अज्ञात वस्तु में ब्लास्ट, युवक गंभीर रूप से घायल
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 21 Jun 2026 08:15 PM IST
Link Copied
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में मरवाही थाना क्षेत्र अंतर्गत दूरस्थ ग्राम टिकठी में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। गांव के एक 19 वर्षीय युवक द्वारा अज्ञात धातु की वस्तु को तोड़ने का प्रयास करते समय अचानक हुए जोरदार विस्फोट में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और परिजन युवक को तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। जानकारी के मरवाही थाना क्षेत्र के ग्राम टिकठी निवासी कृष्ण कुमार चंद्रा (19 वर्ष), पिता राजेन्द्र चंद्रा, आज गांव की गली से गुजर रहा था। इसी दौरान उसे सड़क किनारे एक संदिग्ध धातु की वस्तु दिखाई दी। बताया जा रहा है कि यह वस्तु लगभग 3 इंच लंबी और 1 इंच गोलाई वाली थी। युवक ने उत्सुकतावश उस वस्तु को उठाकर अपने घर की बाड़ी में ले आया। वह यह जानना चाहता था कि वस्तु के अंदर क्या है, इसलिए उसने कुदाली की मदद से उसे तोड़ने का प्रयास शुरू किया।
जैसे ही कृष्ण कुमार ने वस्तु पर जोर लगाया, अचानक उसमें जोरदार विस्फोट हो गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। विस्फोट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके शरीर से काफी खून बहने लगा। परिजनों ने बिना समय गंवाए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाही पहुंचाया। अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने घायल युवक का प्राथमिक उपचार किया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उसका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार घायल की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
घटना के बाद गांव में भय और दहशत का माहौल है। ग्रामीणों के बीच इस बात को लेकर चर्चा है कि आखिर वह धातु की वस्तु क्या थी और उसमें विस्फोटक सामग्री कैसे मौजूद थी। पुलिस को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। प्रारंभिक तौर पर मामले की जांच की जा रही है। प्रशासन और पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अज्ञात, संदिग्ध या विस्फोटक जैसी दिखने वाली वस्तु को हाथ न लगाएं और इसकी सूचना तुरंत पुलिस या प्रशासन को दें, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।।।।तो डॉक्टरों की मानें तो युवक का इलाज जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।