सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   A woman returning from selling vegetables was strangled to death by an auto driver in Surajpur

CG:सब्जी बेचकर लौट रही महिला पर थी ऑटो चालक की गंदी नजर,गलत इरादे का विरोध करने पर आरोपी ने गला दबाकर की हत्या

अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 30 Oct 2025 06:55 PM IST
विज्ञापन
सार

Crime News: सब्जी बेचकर घर लौट रही एक महिला की ऑटो चालक ने गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी ने रास्ते में महिला के साथ गलत करने की कोशिश की, और विरोध करने पर उसकी जान ले ली।

A woman returning from selling vegetables was strangled to death by an auto driver in Surajpur
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में दिल दहला देने वाली वारदात में एक महिला की केवल इसलिए हत्या कर दी गई क्योंकि उसने अपनी इज्जत बचाने के लिए विरोध किया। सब्जी बेचने गई महिला जब देर रात घर लौट रही थी, तभी ऑटो चालक ने उसके साथ गलत करने की कोशिश की। महिला के विरोध करने और लोगों को बताने की धमकी देने पर आरोपी ने उसका गला दबाकर जान ले ली।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम सोनवाही निवासी हुकुमसाय राजवाड़े ने चौकी लटोरी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी पत्नी सुरमिला राजवाड़े (37 वर्ष) बीते शनिवार को सब्जी बेचने अंबिकापुर गई थी। वह रोज की तरह रात करीब 9 से 10 बजे के बीच घर लौट आती थी, लेकिन उस रात नहीं आई। अगले दिन सुबह मृतका के छोटे बेटे ने बताया कि सोनवाही चौक के पास गड्ढे में एक महिला का शव पड़ा है। जब परिजन वहां पहुंचे तो उन्होंने शव की पहचान सुरमिला के रूप में की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरमिला राजवाड़े रोजाना की तरह शनिवार को सब्जी बेचने अंबिकापुर गई थी। देर रात करीब 9 से 10 बजे के बीच वह ऑटो से घर लौट रही थी। अगले दिन सुबह सोनवाही चौक के पास गड्ढे में उसका शव मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। डॉक्टर की रिपोर्ट में मौत हत्यात्मक प्रकृति की पाई गई। जांच में पता चला कि महिला आखिरी बार एक ऑटो में बैठी देखी गई थी।

पुलिस ने आसपास के इलाकों में दर्जनों ऑटो चालकों से पूछताछ की और तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपी ऑटो चालक राहुल कुशवाहा (30 वर्ष) को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध कबूल किया। उसने बताया कि शनिवार रात उसने सुरमिला को ऑटो में बिठाया था और रास्ते में उसके साथ गलत करने की कोशिश की। महिला ने विरोध करते हुए धमकी दी कि वह उसकी करतूत लोगों को बता देगी, जिस पर उसने गला दबाकर हत्या कर दी और शव को गड्ढे में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त ऑटो जब्त कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed