{"_id":"69d24d4dd069b9aa17040985","slug":"a-young-man-who-created-panic-by-brandishing-a-knife-in-public-places-in-raipur-has-been-arrested-by-police-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur Crime News: रायपुर के सार्वजनिक जगहों पर चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक पुलिस के गिरफ्त में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur Crime News: रायपुर के सार्वजनिक जगहों पर चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक पुलिस के गिरफ्त में
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 05 Apr 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
सार
रायपुर के आमानाका थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है, जो सार्वजनिक स्थान पर चाकू लहराकर लोगों को डराने की कोशिश कर रहा था।
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
रायपुर के आमानाका थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है, जो सार्वजनिक स्थान पर चाकू लहराकर लोगों को डराने की कोशिश कर रहा था।
पुलिस को सूचना मिली थी कि टाटीबंध स्थित शराब भट्टी के पास एक व्यक्ति हाथ में धारदार हथियार लेकर लोगों को धमका रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
गिरफ्तार युवक की पहचान सन्नी साहू उर्फ माया (27 वर्ष), निवासी उरला क्षेत्र के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक स्टील का धारदार चाकू बरामद किया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण के लिए लगातार ऐसे अभियान चलाए जा रहे हैं।
Trending Videos