{"_id":"69b3df8ba07417a0d60fc224","slug":"accused-arrested-for-selling-marijuana-during-combing-patrol-warrants-executed-in-arang-police-action-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur News: कॉम्बिंग गश्त में गांजा बेचते आरोपी गिरफ्तार, आरंग पुलिस की कार्रवाई में वारंटियों की तामिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur News: कॉम्बिंग गश्त में गांजा बेचते आरोपी गिरफ्तार, आरंग पुलिस की कार्रवाई में वारंटियों की तामिली
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 13 Mar 2026 03:27 PM IST
विज्ञापन
सार
रायपुर जिले के आरंग थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आरंग थाना पुलिस ने गुरुवार को व्यापक कॉम्बिंग गश्त और अड्डेबाजी चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने गांजा बेचते एक आरोपी को रंगेहाथ गिरफ्तार किया।
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
रायपुर जिले के आरंग थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आरंग थाना पुलिस ने गुरुवार को व्यापक कॉम्बिंग गश्त और अड्डेबाजी चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने गांजा बेचते एक आरोपी को रंगेहाथ गिरफ्तार किया।
पुलिस को सूचना मिली थी कि देवारपारा क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा बेच रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और आरोपी लालू देवार (34) निवासी देवारपारा आरंग को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 800 ग्राम गांजा और 550 रुपये नगद बरामद किए गए। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।
कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस ने लंबित मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन गिरफ्तारी वारंट और एक स्थायी वारंट की तामिली भी की। इसके अलावा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 20 चालानी कार्रवाई की गई। क्षेत्र में अड्डेबाजी कर रहे लोगों के खिलाफ भी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170 के तहत नौ लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।
Trending Videos