फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Accused father says police stole 1 kg gold, case registered at police station in Bemetara

बेमेतरा डिफेंडर केस में नया ट्विस्ट: आरोपी के पिता बोले- पुलिस ने चुरा लिया एक किलो सोना, थाने में मामला दर्ज

Tue, 04 Nov 2025 06:19 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: अमन कोशले Updated Tue, 04 Nov 2025 06:19 PM IST
सार

दर्दनाक डिफेंडर हादसे के मामले में अब नया मोड़ सामने आया है। घटना के आरोपी युवक मेहर सिंह सलूजा उर्फ क्रिश (19 वर्ष) के पिता बलमीत सिंह सलूजा ने पुलिस पर ही एक किलो सोने के जेवर चोरी करने का गंभीर आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Accused father says police stole 1 kg gold, case registered at police station in Bemetara
चोरी के सम्बन्ध में थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेमेतरा जिले में 26 अक्टूबर की रात हुए दर्दनाक डिफेंडर हादसे के मामले में अब नया मोड़ सामने आया है। घटना के आरोपी युवक मेहर सिंह सलूजा उर्फ क्रिश (19 वर्ष) के पिता बलमीत सिंह सलूजा ने पुलिस पर ही एक किलो सोने के जेवर चोरी करने का गंभीर आरोप लगाया है।
विज्ञापन


बलमीत ने बताया कि हादसे की रात भीड़ ने उनके घर में तोड़फोड़ की थी, जिसके बाद पुलिस सुरक्षा के नाम पर उन्हें थाने ले गई थी। उन्होंने कहा कि रात करीब 11:45 बजे उन्हें थाना लाया गया और अगले दिन सुबह करीब 4 बजे पुलिसकर्मी उन्हें डिफेंडर वाहन की दूसरी चाबी लेने के लिए उनके घर वापस लेकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि घर में प्रवेश के समय थाना प्रभारी ने वीडियो रिकॉर्डिंग की थी। मैंने अपने लॉकर से वाहन की चाबी निकालकर पुलिस को दी। उस वक्त कमरे में पुलिस अधिकारी मौजूद थे। कुछ दिन बाद जब मेरी पत्नी ने लॉकर खोला तो उसमें रखे लगभग एक किलो सोने के जेवर गायब थे।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि उस दौरान परिवार को घर के बाहर नजरबंद जैसा रखा गया था, और इसी बीच पुलिसकर्मियों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। बलमीत सिंह ने इस संबंध में बेमेतरा सिटी कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। बेमेतरा एसएसपी रामकृष्ण साहू ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि बलमीत सिंह ने सोने के गहने चोरी होने की शिकायत दी है। थाना प्रभारी को मामले की जांच के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी मेहर सिंह सलूजा के खिलाफ दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं। हादसे में ग्राम बगौद निवासी जीवन राम साहू (29) की मौत हो गई थी, जबकि सात लोग घायल हुए थे। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है और पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed