सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Cousin pays 20000 to have brother murdered family shattered over suspicion of witchcraft three accused arreste

जगदलपुर: 20 हजार देकर चचेरे भाई ने करवाई भाई की हत्या, जादू टोने के शक में बिखर गया परिवार, तीन आरोपी गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 12 Nov 2025 07:39 PM IST
विज्ञापन
सार

बस्तर जिले के पखनार थाना क्षेत्र में एक चचेरे भाई ने अपने ही भाई की हत्या जादू टोना के शक में करवा दिया, वही इस घटना को सड़क हादसे का रूप भी दिया गया, लेकिन पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

Cousin pays 20000 to have brother murdered family shattered over suspicion of witchcraft three accused arreste
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बस्तर जिले के पखनार थाना क्षेत्र में एक चचेरे भाई ने अपने ही भाई की हत्या जादू टोना के शक में करवा दिया, वही इस घटना को सड़क हादसे का रूप भी दिया गया, लेकिन पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

Trending Videos


मामले की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग ने बताया कि 4 नवंबर की रात्रि 9 बजे पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम गुमड़पाल केलाऊर के बीच मेन रोड में एक व्यक्ति कमलू पोयामी का शव देखा गया है, जिसे एक सड़क हादसा माना जा रहा था, प्रार्थी सुखराम पोयामी निवासी छोटे बोदेनार ने इस मामले को लेकर एफआईआर दर्ज करवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जांच के दौरान मृतक के परिजनों एवं ग्रामीणों से पूछताछ से एक बात सामने आई कि मृतक के चचेरे भाई हिडमा पोयामी एवं उसकी बहु पालो पोयामी द्वारा अपने रिश्तेदार प्रवीण मड़काम उर्फ सुनील उर्फ बोके निवासी बीजापारा साड़रा बोदेनार को 20,000 हजार रूपये देकर कमलू पोयामी की हत्या कराई गई है, पुलिस ने इन मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी प्रवीण मड़काम उर्फ सुनिल उर्फ बोकें को पता तलाश कर गिरफ्तार किया गया 

आरोपी प्रवीण ने बताया कि चचेरे भाई हिडमा पोयामी एवं उसकी बहु पालो पोयामी को शक था कि मृतक के द्वारा जादू टोना करते हुए घर मे देव बैठाता था, जिससे कि उनके घर मे लोगो को काफी परेशानी हो रही थी, वही पालो का पति भी इसी जादू टोना के चलते उसकी मौत हो गई थी, चचेरा भाई हिड़मा व बहु पालो ने प्लान के तहत प्रवीण को 20 हजार रुपए देकर कमलू को मरवाने की योजना बनाई, प्रवीण ने कमलू पोयामी को योजनाबद्ध तरीके से अपने साथ मोटरसाइकिल में बिठाकर अपने साथ ले गया, उसके बाद आधे रास्ते मे गाड़ी का पैट्रोल खत्म होने की बात कहते हुए पैदल चलने को कहा, जैसे ही कमलू पैदल आगे बढ़ा की पीछे से प्रवीण से फरसा से हमला कर उसकी हत्या कर दी,  पुलिस ने इस घटना में उपयोग किये गए फरसे को जब्त कर लिया गया है, वही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जहाँ आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है, पुलिस ने इस मामले से जुड़े सभी आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed