सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Major action against 59 private hospitals in CG, 33 hospitals suspended, payments of 26 stopped

CG : 59 निजी अस्पतालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 33 हॉस्पिटल निलंबित, 26 का रुका भुगतान

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Fri, 10 Apr 2026 06:27 PM IST
विज्ञापन
Major action against 59 private hospitals in CG, 33 hospitals suspended, payments of 26 stopped
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : CG News
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में 59 निजी अस्पतालों के खिलाफ शासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कुल 33 हॉस्पिटल निलंबित किए गए हैं। वहीं 26 अस्पतालों का भुगतान रोका गया है। राज्य नोडल एजेंसी, छत्तीसगढ़ द्वारा आयुष्मान भारत – प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) के अंतर्गत पंजीकृत अस्पतालों के विरुद्ध Hospital Empanelment Module (HEM 2.0) पंजीयन के लिए निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुपालन न करने पर छत्तीसगढ़ राज्य के 59 अस्पतालों पर कार्यवाही की गई है । 
Trending Videos

 

राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण नई दिल्ली के दिशा-निर्देश अनुसार आयुष्मान योजना अंतर्गत पंजीकृत सभी अस्पतालों को HEM 2.0 पोर्टल पर अपनी जानकारी अद्यतन कर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य था, जिसके लिए अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई थी, किन्तु अनेक स्मरण पत्र जारी किए जाने के उपरांत भी कई अस्पतालों द्वारा न तो जानकारी अद्यतन की गई और न ही पोर्टल पर प्राप्त प्रश्नों का उत्तर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 21 अस्पतालों, जिन्होंने एक बार भी आवेदन प्रस्तुत नहीं किया था उन्हें आगामी आदेश तक निलंबित किए जाने की कार्यवाही की गई है । 12 अस्पतालों को आवश्यक जानकारी अद्यतन न करने एवं क्वेरी का उत्तर न देने के कारण आवश्यक क्वेरी पूर्ण किए जाने तक निलंबित किए जाने की कार्यवाही की गई है । इसके अतिरिक्त 26 अस्पतालों, जिनके आवेदन अपूर्ण पाए गए और पुनः प्रस्तुत नहीं किए गए के विरुद्ध भुगतान एवं प्री-ऑथ रोकने की कार्यवाही की जा रही है। 

 

यह कार्यवाही आयुष्मान योजना के प्रावधानों के तहत तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के अनुरूप की गई है, ताकि योजना के अंतर्गत पारदर्शिता, जवाबदेही एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार सुनिश्चित किया जा सके । राज्य नोडल एजेंसी छत्तीसगढ़ द्वारा सभी पंजीकृत अस्पतालों को अपील की गई है कि आयुष्मान योजना के अंतर्गत नए पोर्टल HEM 2.0 में पंजीयन हेतु निर्धारित मानकों को पूर्ण करते हुए दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करें तथा समयबद्ध रूप से आवश्यक जानकारी एवं दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड करें, जिससे अस्पतालों को आयुष्मान योजना में पंजीकृत कर निर्बाध सेवा सेवा प्रदाय किया जा सके |

 

21 अस्पताल –निलंबित (जिन्होंने आवेदन ही नहीं किया)

 New Ayushman Hospital, Bemetara 

A P Surgical Center, Durg

 IMI Hospital, Durg 

Aum Hospital, Durg 

Sai Kripa Multispeciality Hospital, Durg 

Gangotri Hospital, 

Durg 

Someshwar Hospital, Gariyaband 

Sewa Bhawan Hospital, Mahasamund 

Jowhary Hospital, Raipur 

Mahadev Hospital, Raipur

 New Raipura Hospital, Raipur

 Shivam Hospital, Raipur 

Saubhagya Hospital, Raipur 

Jain Hospital, Raipur

 Laxmi Hospital & Maternity Home, Raipur

 Siddhi Vinayak Hospital, Raipur

 Vardaan Hospital, Raipur 

Vasudev Multispeciality Hospital, Raipur 

Shri Rama Multispeciality Hospital, Raipur 

Maa Sharda Nursing Home, Raipur

 Om Netra Kendra & Laser Vision, Raipur

 

 

ये 12 अस्पताल –निलंबित 

Pinaki Sobha Hospital & Maternity Care, GPM 

MD Modi Memorial Hospital, Janjgir-Champa 

Netam Hospital & Infertility Centre, Kondagaon

 Shri Uttam Sai Care Hospital, Mahasamund 

Shree Dani Care Multispeciality Hospital, Raipur 

Shree Krishna Multispeciality Hospital, Raipur 

Shri Mahaveer Hospital, Raipur 

Shri Sai Ram Hospital, Raipur

 Kalda Nursing Home, Raipur 

Kanha Multispeciality Hospital, Raipur 

Pragya Hospital, Raipur 

Life Care Hospital, Raipur

 

*26 अस्पताल – भुगतान एवं प्री-ऑथ रोका गया (अपूर्ण दस्तावेज एवं पुनः आवेदन न करने पर)*

Shakuntala Hospital, Balod 

Suvidha Hospital, Durg 

Roop Jeevan Hospital, Kabirdham

 Shree Radhe Krishna Care Hospital, Mahasamund 

Pandey Nursing Home, Raipur 

Drishti Netralay, Raipur

 Vaidehi Hospital, Raipur 

Anant Hospital, Raipur

 Shree Sai Care Hospital, Raipur 

Anushka Hospital, Raipur 

Mamta Hospital, Raipur

 Lalmati Multispeciality Hospital, Raipur 

Karma Hospital, Raipur 

Shree Ram Multispeciality Hospital, Raipur 

Raipur Hospital & Research Center, Raipur 

Srimaa Sarada Arogyadham Hospital, Raipur

 Roopjeevan Hospital, Raipur 

Shri Dani Care Hospital, Raipur 

Jeevan Anmol Hospital, 

Raipur Sadbhavna Hospital, Raipur

 Ekta Institute of Child Health, Raipur 

Chandrani Sardarilal Eye & ENT Hospital, Raipur 

Rawatpura Sarkar Hospital, Raipur 

Aastha Multispeciality Hospital, Raipur 

Chhattisgarh Eye Hospital, Raipur 

Shashwat Hospital, Raipur

 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed