{"_id":"6a32719f3d57532bda0e1557","slug":"janjgir-champa-janjgir-champa-news-c-1-1-noi1489-4403843-2026-06-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"झगड़े से उजड़ा परिवार: पिता ने पहले दोनों मासूमों को दिया जहर, फिर खुद भी दी जान; इस बात से उठाया खौफनाक कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झगड़े से उजड़ा परिवार: पिता ने पहले दोनों मासूमों को दिया जहर, फिर खुद भी दी जान; इस बात से उठाया खौफनाक कदम
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 17 Jun 2026 06:49 PM IST
जिले के ग्राम बिरकोनी में आज एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। एक पिता और उसके दो मासूम बच्चों के शव घर के अंदर मृत अवस्था में मिले हैं। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में तीनों की मौत जहर सेवन से होने की आशंका जताई जा रही है।
यह घटना नैला चौकी थाना क्षेत्र की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप ने इस मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीती 13 जून को मृतक रमेश कुमार पटेल और उसकी पत्नी के बीच विवाद हुआ था। रमेश शराब पीने का आदी था, जिसके कारण अक्सर उनके बीच झगड़े होते थे। विवाद के बाद रमेश की पत्नी अपनी बेटी को लेकर मायके चली गई थी। वह अपने दो मासूम बच्चों, आदर्श (तीन वर्ष) और अभिनव (दो वर्ष) को घर पर छोड़ गई थी। 16 जून को रमेश अपनी पत्नी को लेने उसके मायके पहुंचा था। लेकिन पत्नी ने वापस आने से इन्कार कर दिया था।
आज बुधवार की सुबह करीब आठ बजे रमेश के पिता परदेशी पटेल धान कुटाने के लिए ग्राम कटनाई गए थे। उनके जाने के बाद गांव के लोगों ने घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रमेश और उसके दोनों नाती मृत अवस्था में घर में पड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। फोरेंसिक टीम भी मौके पर बुलाई गई। टीम ने कीटनाशक दवा के नमूने एकत्र किए हैं।
पुलिक की प्रारंभिक जांच में ये बात आई सामने
पुलिस की प्रारंभिक जांच में एक गंभीर आशंका व्यक्त की गई है। माना जा रहा है कि रमेश ने पहले अपने दोनों बच्चों को जहर दिया होगा। इसके बाद उसने खुद भी जहर का सेवन कर लिया होगा। इसी कारण तीनों की मौत हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।
पारिवारिक विवाद में रमेश ने उठाया ये बड़ा कदम
पति-पत्नी के बीच लगातार विवाद इस दुखद घटना का एक प्रमुख कारण बताया जा रहा है। रमेश की शराब की लत इन झगड़ों की वजह बनती थी। पत्नी का बच्चों को छोड़कर मायके जाना और फिर वापस न आना भी तनाव का कारण बना। इस घटना ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।