सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Gift of 341 development projects worth 295 crore Chief Minister Vishnu Deo Sai performs inauguration and grou

Janjgir-Champa: 295 करोड़ के 341 विकास कार्यों की सौगात, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया लोकार्पण-भूमिपूजन

अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 14 Jun 2026 07:42 PM IST
Gift of 341 development projects worth 295 crore Chief Minister Vishnu Deo Sai performs inauguration and grou
जांजगीर-चांपा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को नवागढ़ विकासखंड के ग्राम पोंड़ी (राछा) में आयोजित कार्यक्रम में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर उन्हें जनता को समर्पित किया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 70.10 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 159 पूर्ण कार्यों का लोकार्पण तथा 224.90 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 182 नए कार्यों का भूमिपूजन किया। इन कार्यों में सड़क, पेयजल, सिंचाई, स्वास्थ्य, नगरीय अधोसंरचना और ग्रामीण विकास से जुड़े महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट शामिल हैं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह जांजगीर-चांपा जिले के लिए ऐतिहासिक दिन है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के हर क्षेत्र के संतुलित और समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से लोगों का जीवन अधिक सुगम होगा और विकास की नई संभावनाएं सृजित होंगी।

उन्होंने कहा कि विकास कार्य केवल निर्माण तक सीमित नहीं होते, बल्कि आम लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम बनते हैं। सरकार की प्राथमिकता अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है और इसी उद्देश्य के साथ प्रदेश में लगातार जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

लोकार्पित कार्यों में जल संसाधन, वन, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, सीजीएमएससी, नगरीय प्रशासन और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कार्य शामिल हैं। वहीं भूमिपूजन किए गए कार्यों में जल संसाधन विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, लोक निर्माण विभाग, गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल, नगरीय प्रशासन और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की परियोजनाएं शामिल हैं।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की प्रमुख घोषणाएं
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले के पोड़ी (राछा) में आयोजित सत्य निज नाम सत्संग सम्मेलन में क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। मुख्यमंत्री ने रामसागर तालाब के सौंदर्यीकरण हेतु 50 लाख रुपये स्वीकृत करने की घोषणा की। साथ ही आजीविका संवर्धन एवं स्व-सहायता समूहों की गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए आजीविका भवन निर्माण की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने साहू समाज भवन निर्माण हेतु 15 लाख रुपये की घोषणा, नवागढ़ में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह भवन के निर्माण की भी घोषणा की। इसके अलावा किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ग्राम पंचायत पोड़ी में धान खरीदी केंद्र प्रारंभ करने की घोषणा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा, यमुना नहाने गई किशोरी डूबी, बचाने में युवक खुद भी डूबा

14 Jun 2026

Mandi: श्रद्धालुओं की हाजिरी के साथ देव कमरुनाग के सरानाहुली मेले के कारज शुरू

14 Jun 2026

VIDEO: लखीमपुर खीरी में प्रवक्ता मुख्य परीक्षा संपन्न, सभी केंद्रों पर रही कड़ी निगरानी

14 Jun 2026

Kullu: पीडब्ल्यूडी और शिक्षा विभाग के मल्टी टास्क वर्करों की बैठक आयोजित, विभिन्न मांगों पर हुई चर्चा

14 Jun 2026

हरियाणा में कल से होगी मतदाताओं की मैपिंग, 20 हजार से अधिक बीएलओ की लगी ड्यूटी

विज्ञापन

हिसार के बरवाला थाने में हंगामा, पुलिस प्रताड़ना से युवक की मौत का आरोप

14 Jun 2026

बहादुरगढ़ में विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन का रक्तदान शिविर, 100 से अधिक यूनिट रक्त संग्रह

विज्ञापन

यमुनानगर में दोस्तों के साथ घर से निकले युवक का रेलवे रोड पर मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

14 Jun 2026

Meerut: मुनि सौम्य सागर बोले- भक्ति और मंत्र जाप से दूर होते हैं कष्ट

Meerut: यूपी टी 20 लीग के ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर

14 Jun 2026

Meerut: जसवंत राय अस्पताल में लगाया रक्तदान शिविर

14 Jun 2026

Meerut: धर्मांतरण की समस्या और समाधान विषय पर किया मंथन

14 Jun 2026

Meerut: असीम अरुण बोले- पीएम मोदी के कार्यकाल में देश की बनी अलग पहचान

14 Jun 2026

Meerut: मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन

14 Jun 2026

Mandi: कमरूनाग सरानाहुली मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, रोहांडा में लगा लंबा जाम

14 Jun 2026

जीआईसी लेक्चरर परीक्षा के बाद उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़; VIDEO

Pilibhit News: जनकल्याण विकास मेले का भव्य शुभारंभ, लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ

14 Jun 2026

कानपुर: चकेरी के लाल बंगला बाजार में चला बुलडोजर; अतिक्रमण हटाने के दौरान दुकानदारों ने किया विरोध

14 Jun 2026

डीजीपी राजीव कृष्ण बोले- अपराध नियंत्रण में मिल रहे बेहतर परिणाम, VIDEO

14 Jun 2026

VIDEO : केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले बोले- 2029 में चौथी बार प्रधानमंत्री बनेंगे नरेंद्र मोदी

14 Jun 2026

VIDEO : पांच संदिग्धों से 2.38 करोड रुपए बरामद, अब एसआईटी की रिपोर्ट पर टिकी निगाहें

14 Jun 2026

फतेहाबाद में अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से खुशी नई उम्मीद संस्था और रेडक्रास के सहयोग से लगाया गया रक्तदान शिविर

14 Jun 2026

Meerut: प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने पलटे वाहन को सीधा कराया, चालक का हाल जाना

14 Jun 2026

हांसी के नागरिक अस्पताल के बाहर रेफर मुक्त संघर्ष समिति का सांकेतिक धरना, स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की मांग

14 Jun 2026

Meerut: 165वें प्रशिक्षण व संस्कार शिविर का आयोजन, देव शास्त्र गुरु के विषय में बताया

14 Jun 2026

Meerut: माहेश्वरी मित्र मंडल ने खेल एवं मनोरंजन कार्यक्रमों का आयोजन किया

14 Jun 2026

एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दे सकता है नया जीवन: डीसी रेवाड़ी

14 Jun 2026

झूंसी के हवेलिया में मादा तेंदुआ और उसके दो शावक सीसीटीवी में कैद, लोगों में दहशत

14 Jun 2026

Bihar Latest News: Patliputra Junction पर बवाल व Firing के बाद ये क्या बोल गए Rail IG? Ground Report

14 Jun 2026

Mandi: सरकारी विभाग में लगवाना चाहते हैं अपनी टैक्सी तो 16 जून तक करें आवेदन

14 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed