{"_id":"6a2e62e18ea6e29f9202e8d4","slug":"video-public-welfare-development-fair-inaugurated-in-pilibhit-2026-06-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: जनकल्याण विकास मेले का भव्य शुभारंभ, लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: जनकल्याण विकास मेले का भव्य शुभारंभ, लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ
Mukesh Kumar
Updated Sun, 14 Jun 2026 01:44 PM IST
Link Copied
केंद्र में एनडीए सरकार के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में पीलीभीत के बरखेड़ा ब्लॉक परिसर में रविवार को तीन दिवसीय 'जनकल्याण विकास मेला' का भव्य शुभारंभ हुआ। इसका उद्देश्य सरकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाना और समस्याओं का समाधान करना है। ब्लॉक सभागार में रविवार सुबह 11 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने दीप प्रज्वलित कर मेले का उद्घाटन किया। उन्होंने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि सरकार का निरंतर प्रयास है कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचे। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस शिविर का एकमात्र ध्येय उन पात्र लोगों को चिन्हित कर लाभ पहुंचाना है, जो अब तक किसी कारणवश सरकारी योजनाओं से वंचित हैं। मेले में विभिन्न विभागों ने अपने स्टॉल लगाए हैं, जहाँ फरियादी अपनी समस्याओं का समाधान तुरंत पा सकते हैं। मुख्य रूप से आयुष्मान भारत कार्ड निर्माण,खेती-किसानी और पशुधन विकास से जुड़ी योजनाओं की जानकारी, पोषाहार व सरकारी सहायता योजनाओं का वितरण, स्वरोजगार एवं महिला सशक्तिकरण संबंधी मार्गदर्शन विकास विभाग,के कर्मचारी अपना स्टाल लगाकर सेवा में मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।