{"_id":"6a2e5e970c3a43e41707e013","slug":"video-a-unit-of-blood-can-give-a-new-life-to-a-needy-person-dc-rewari-2026-06-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दे सकता है नया जीवन: डीसी रेवाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दे सकता है नया जीवन: डीसी रेवाड़ी
जिला रेड क्रॉस सोसायटी और अमर उजाला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को रेड क्रॉस सोसायटी परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने भाग लेकर रक्तदान किया।
कार्यक्रम में डीसी अभिषेक मीणा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा कार्य है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकती है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नियमित रूप से रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलानी चाहिए।
डीसी ने शिविर में रक्तदान कर रहे युवाओं से बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया तथा अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं, गंभीर बीमारियों और विभिन्न ऑपरेशनों के दौरान रक्त की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदान करने वाले लोग मानवता की सच्ची सेवा करते हैं।
शिविर में पहली बार रक्तदान करने वाले युवाओं को भी विशेष रूप से प्रोत्साहित किया गया। आयोजनकर्ताओं ने सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। अभी तक 30 युवा रक्तदान कर चुके हैं। शिविर चल रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।