{"_id":"6a2e689fad8a0aea0c01a817","slug":"video-lecturer-main-examination-concluded-in-lakhimpur-kheri-2026-06-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: लखीमपुर खीरी में प्रवक्ता मुख्य परीक्षा संपन्न, सभी केंद्रों पर रही कड़ी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: लखीमपुर खीरी में प्रवक्ता मुख्य परीक्षा संपन्न, सभी केंद्रों पर रही कड़ी निगरानी
Mukesh Kumar
Updated Sun, 14 Jun 2026 02:08 PM IST
Link Copied
लखीमपुर खीरी जिले में रविवार को प्रवक्ता मुख्य परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। सुबह आठ बजे से अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया। शहर और आसपास बनाए गए 15 परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं। कई अभ्यर्थी शाहजहांपुर, सीतापुर, बहराइच, हरदोई और अन्य दूरदराज के जिलों से परीक्षा देने पहुंचे।
परीक्षा में कुल 6257 अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक एक पाली में आयोजित की गई। केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई। गड़बड़ी रोकने के लिए स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए।
केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया गया। प्रशासन ने पहले ही अभ्यर्थियों को लॉकेट, ताबीज, मंगलसूत्र समेत किसी भी प्रकार के आभूषण पहनकर न आने की सलाह दी थी, जिससे जांच प्रक्रिया में कोई बाधा न आए। परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्रों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही और बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगाई गई।
डीआईओएस विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं। परीक्षा केंद्रों पर प्रशासन की टीम लगातार निगरानी करती रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।