{"_id":"6a6f83911c22c342b2066bc2","slug":"nominations-open-for-wild-wisdom-global-challenge-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-181512-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: वाइल्ड विजडम ग्लोबल चैलेंज के लिए नामांकन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: वाइल्ड विजडम ग्लोबल चैलेंज के लिए नामांकन शुरू
Sun, 02 Aug 2026 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 02 Aug 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों में जैव विविधता के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से वाइल्ड विजडम ग्लोबल चैलेंज के लिए नामांकन शुरू हो गया है। प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 9 तक के विद्यार्थी हिस्सा ले सकेंगे।
मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि यह प्रतियोगिता का 19वां संस्करण है। इस वर्ष की थीम ‘एन ओशन ओडिसी : फ्रॉम द कोस्टलाइन टू द सी फ्लोर’ रखी गई है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को समुद्री जैव विविधता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि सभी बोर्ड के मान्यता प्राप्त विद्यालय निशुल्क पंजीकरण करा सकते हैं। प्रतियोगिता पांच चरणों में होगी। पहला चरण सितंबर तक विद्यालय स्तर पर ऑनलाइन, दूसरा चरण सितंबर-अक्टूबर में राज्य स्तरीय ऑनलाइन, नवंबर में जोनल और राष्ट्रीय स्तर की ऑफलाइन प्रतियोगिताएं तथा अंतिम राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन प्रतियोगिता दिसंबर में आयोजित होगी।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर की ओर से ई-लर्निंग सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। प्रत्येक चरण के विजेताओं को डिजिटल प्रमाणपत्र से लेकर ट्रॉफी तक प्रदान की जाएगी।
डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि विद्यालयों के निशुल्क पंजीकरण और प्रतियोगिता से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश https://academy.wwfindia.org पर उपलब्ध हैं।