{"_id":"6a6f82c407746ce5aa0b7322","slug":"steps-of-faith-started-moving-towards-shiva-temples-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-181502-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: शिवालयों की ओर बढ़ने लगे आस्था के कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: शिवालयों की ओर बढ़ने लगे आस्था के कदम
Sun, 02 Aug 2026 11:17 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 02 Aug 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
मुख्य सड़क पर खड़ा खंभा राहगीरों को हो रही परेशानी।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। सावन के पहले सोमवार पर जिलेभर में शिवभक्ति का माहौल बन गया है। प्रमुख शिवालयों में भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
मंदिर समितियों और प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंदिरों व पहुंच मार्गों को रंग-बिरंगी झालरों, आकर्षक विद्युत सजावट और फूलों से सजाया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बैरिकेडिंग, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, पार्किंग, सुरक्षा और यातायात के विशेष इंतजाम किए गए हैं।
शहर के प्राचीन भुईफोरवानाथ, जंगलीनाथ और लिलौटीनाथ मंदिर सहित गोला, पलिया, मोहम्मदी, धौरहरा, निघासन, मितौली और जिले के अन्य शिवालयों में तड़के ब्रह्ममुहूर्त से जलाभिषेक और पूजा-अर्चना शुरू होगी। मंदिरों के आसपास प्रसाद, फल, फूल, बेलपत्र, धतूरा और पूजन सामग्री की दुकानें सज चुकी हैं। पूरे दिन जिलेभर में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से वातावरण भक्तिमय रहेगा।
विज्ञापन
रविवार से ही शिवभक्तों के जत्थे छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ की ओर रवाना होने लगे। गोला रोड पर दिनभर भगवा वस्त्रधारी कांवड़ियों की लंबी कतारें नजर आईं। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल कांवड़ लेकर भजन-कीर्तन करते, नाचते-गाते आगे बढ़ते रहे। यात्रा में युवाओं के साथ महिलाओं और बच्चों की भी भागीदारी रही। पहले सोमवार के जलाभिषेक को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया।
-- -- -- -- -- -- -- -
लिलौटीनाथ धाम में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
पौराणिक लिलौटीनाथ शिवधाम में पहले सोमवार पर हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। दो निरीक्षक, सात उपनिरीक्षक, 10 सिपाही और 18 महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। मंदिर परिसर के सीसी कैमरे दुरुस्त किए गए हैं। महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग लाइनें बनाई गई हैं। मंदिर से 100 मीटर पहले पार्किंग की व्यवस्था की गई है। महिला स्नानघर, पानी की टंकी, बड़ा हाल और रात्रि विश्राम के लिए बरामदा भी तैयार किया गया है। महंत रोहित गिरी ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।
-- -- -- --
शारदा घाट पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण
श्रावण मास में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए एसडीएम पुष्पक और सीओ जितेंद्र सिंह परिहार ने रविवार को शारदा घाट का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बैरिकेडिंग, गोताखोरों की तैनाती, पुलिस व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था और साफ-सफाई का जायजा लिया। गहरे पानी वाले हिस्सों में बैरिकेडिंग कराने, भीड़ प्रबंधन मजबूत रखने और आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध रखने के निर्देश दिए।
-- -- -- -- -- -- -- -
कांवड़ मार्ग पर अब भी खड़ा है जर्जर खंभा
खीरी टाउन। मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे लगा जर्जर बिजली का खंभा एसडीएम के निर्देश के चार दिन बाद भी नहीं हटाया गया। 29 जुलाई को पीस कमेटी की बैठक में कांवड़ यात्रा से पहले इसे हटाने के निर्देश दिए गए थे। बिजली विभाग ने नया खंभा तो लगा दिया, लेकिन पुराने खंभे से तार नहीं हटाए। सड़क की ओर झुका यह खंभा कांवड़ियों और राहगीरों के लिए खतरा बना हुआ है। संवाद