{"_id":"6a2d808d6c915f30690fd89d","slug":"janjgir-champa-janjgir-champa-news-c-1-1-noi1489-4391856-2026-06-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Janjgir-Champa News: फर्जी SBI बैंक खोलकर नौकरी दिलाने के नाम पर 7.71 लाख की ठगी, 3 आरोपी सहित कुल 9 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Janjgir-Champa News: फर्जी SBI बैंक खोलकर नौकरी दिलाने के नाम पर 7.71 लाख की ठगी, 3 आरोपी सहित कुल 9 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी
सक्ती। सक्ती जिले के बहुचर्चित फर्जी एसबीआई बैंक छपोरा मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। आरोपियों पर फर्जी एसबीआई बैंक संचालित कर युवाओं को नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी करने का आरोप है।
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने ग्राम छपोरा में फर्जी भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की शाखा संचालित कर कई लोगों को बैंक में कैशियर पद पर नौकरी दिलाने का प्रलोभन दिया था। इस दौरान छह लोगों से कुल 7 लाख 71 हजार 800 रुपए लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र भी जारी किए गए थे।
मामले का खुलासा होने के बाद एसबीआई क्षेत्रीय कार्यालय कोरबा के प्रतिनिधि जीवराखन कावड़े की शिकायत पर मालखरौदा थाने में अपराध दर्ज किया गया था। जांच में सामने आया कि आरोपी बैंक के नाम का दुरुपयोग कर बेरोजगार युवाओं को नौकरी का झांसा देकर ठगी कर रहे थे।
पुलिस ने इस मामले में फरार चल रहे आरोपी मंथिर दास (32) निवासी परसाडीह, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़, रेखा साहू (35) निवासी कुंआमालगी, जिला कबीरधाम तथा मिलन साहू (26) निवासी कुंआमालगी, जिला कबीरधाम को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।
पुलिस ने बताया कि इस प्रकरण में पहले भी कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वर्ष 2024 से अब तक अनिल भास्कर, नरेंद्र साहू, हीरा दिवाकर उर्फ कुणाल दिवाकर, टुकेश्वर दास महंत, सुभद्रा महंत और पंकज टंडन सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। ताजा गिरफ्तारी के बाद इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है।
पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल तथा एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैंकरा के मार्गदर्शन में फरार आरोपियों की तलाश की जा रही थी। विशेष अभियान के तहत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण राजपूत, साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक चंद्रप्रकाश कंवर एवं मालखरौदा थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।