{"_id":"6a2d162b3f615a2cbf077386","slug":"video-video-mahal-uthayamaya-ka-pahacana-oura-natatava-para-haaa-savatha-2026-06-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: महिला उद्यमियों की पहचान और नेतृत्व पर हुआ संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: महिला उद्यमियों की पहचान और नेतृत्व पर हुआ संवाद
गोमती नगर के विकल्प खंड में Vowel digital adworld की ओर से "महिला फाउंडर्स की पहचान" विषय पर एक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला उद्यमिता, नेतृत्व और व्यवसायिक पहचान को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर डिम्पल अग्रवाल ने कहा कि आज महिलाएं स्टार्टअप, तकनीक, शिक्षा, स्वास्थ्य और विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों में अपनी मजबूत पहचान बना रही हैं। उन्होंने कहा कि महिला फाउंडर्स को केवल व्यवसाय खड़ा करने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उन्हें अपने नेतृत्व, नवाचार और सामाजिक प्रभाव के माध्यम से भी पहचान बनानी चाहिए।
डिम्पल अग्रवाल ने महिलाओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने, नेटवर्किंग को मजबूत करने और डिजिटल मंचों का प्रभावी उपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि महिला उद्यमियों की सफलता अन्य महिलाओं को भी नए अवसर तलाशने और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करती है।
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिला उद्यमियों, पेशेवरों और युवा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। संवाद के दौरान व्यवसाय में आने वाली चुनौतियों, अवसरों और नेतृत्व विकास जैसे विषयों पर चर्चा की गई।
आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों का उद्देश्य महिला उद्यमियों को एक साझा मंच प्रदान करना और उनकी उपलब्धियों को व्यापक पहचान दिलाना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।