{"_id":"6a2d2c5f978e3152490751e4","slug":"video-meerut-police-on-high-alert-for-muharram-monitoring-through-drones-and-social-media-2026-06-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: मोहर्रम को लेकर मेरठ पुलिस हाई अलर्ट पर, ड्रोन और सोशल मीडिया से रखी जा रही निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: मोहर्रम को लेकर मेरठ पुलिस हाई अलर्ट पर, ड्रोन और सोशल मीडिया से रखी जा रही निगरानी
मेरठ में 17 जून से 26 जून तक आयोजित होने वाले मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जिले में विशेष इंतजाम किए गए हैं। पुलिस संवेदनशील और अति संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी कर रही है ताकि पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।
विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के तहत ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है। इसके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी विशेष नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री पर समय रहते कार्रवाई की जा सके।
एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस प्रशासन ने इस्लामिक धर्मगुरुओं और आयोजकों के साथ संवाद कर यह सुनिश्चित किया है कि मोहर्रम के दौरान किसी भी प्रकार की नई परंपरा शुरू न की जाए। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति माहौल बिगाड़ने या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।