{"_id":"6a2d2a10b36eedde0d04c033","slug":"video-rain-disrupts-india-afghanistan-odi-match-in-dharamshala-toss-delayed-beyond-scheduled-time-2026-06-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: भारत-अफगानिस्तान के बीच धर्मशाला वनडे मैच में बारिश का खलल, तय समय में नहीं हुआ टॉस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: भारत-अफगानिस्तान के बीच धर्मशाला वनडे मैच में बारिश का खलल, तय समय में नहीं हुआ टॉस
आईपीएल के चार मैचों के सफल आयोजन के बाद अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में भारत और अफगानिस्तान के बीच आज वनडे मैच होना है, लेकिन सीरीज के पहले एकदिवसीय मैच में बारिश भी खलल डाल दिया है। सुबह से लगातार जारी बारिश के चलते तय समय पर टॉस नहीं हो पाया है। बारिश को देखते हुए मैदान प्रबंधन ने पिच और मैदान के संवेदनशील हिस्सों को कवर से ढक दिया है ताकि विकेट को सुरक्षित रखा जा सके। एचपीसीए के ग्राउंड स्टाफ की ओर से मैदान को खेलने योग्य बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। लगातार जारी बारिश के चलते दोपहर एक बजे तय समय में टॉस नहीं हो पाया। मैच रेफरी शाम 6:32 तक माैसम की स्थिति पर नजर रखेंगे और उसके बाद आगामी फैसला लिया जाएगा। क्रिकेट प्रेमियों की नजरें अब मौसम पर टिकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।