{"_id":"6a2d2988a86f836c130acab7","slug":"video-preparations-for-the-amarnath-yatra-are-in-full-swing-2026-06-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा की तैयारियां जोरों पर, लखनपुर में गूंजे बाबा बर्फानी के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा की तैयारियां जोरों पर, लखनपुर में गूंजे बाबा बर्फानी के जयकारे
Nikita Gupta
Updated Sat, 13 Jun 2026 03:27 PM IST
Link Copied
कठुआ में आगामी 3 जुलाई से शुरू होने वाली श्री अमरनाथ यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सेवा के लिए देशभर से लंगर कमेटियों का जम्मू-कश्मीर पहुंचना शुरू हो गया है, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया है।
लखनपुर प्रवेश द्वार पर बाबा बर्फानी के जयकारे गूंजने लगे हैं और श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। चंडीगढ़ से आई शिव-पार्वती सेवादल लंगर कमेटी के सदस्य भी लखनपुर पहुंचे, जहां उन्होंने उत्साहपूर्वक जयघोष किए।
कमेटी के एक सदस्य ने बताया कि वे लगातार 20वीं बार अमरनाथ यात्रियों की सेवा के लिए लंगर लगाने जा रहे हैं और इस सेवा कार्य को अपना सौभाग्य मानते हैं। यात्रा को लेकर सभी सेवादल सदस्य पूरी तरह उत्साहित हैं और सेवा की भावना से तैयारियां कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।