{"_id":"6a2d30e08a297d09f7078245","slug":"video-bjp-outraged-over-the-closure-of-nankhari-college-2026-06-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: ननखड़ी कॉलेज को बंद करने पर फूटा भाजपा का गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: ननखड़ी कॉलेज को बंद करने पर फूटा भाजपा का गुस्सा
ननखड़ी कॉलेज को बंद करने की अधिसूचना अब क्षेत्र के लोगों के लिए परेशानी का सबब बन चुकी है। तहसील की 18 पंचायतों के विद्यार्थियों को भी अब अपने भविष्य को लेकर चिंता सता रही है। विद्यार्थियों और अभिभावकों में सरकार के इस फैसले को लेकर रोष व्यापत है। कॉलेज बंद करने के विरोध में शनिवार को भाजपा मंडल ने ननखड़ी चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा मंडल ने चेताया कि अभी यह सांकेतिक प्रदर्शन है, यदि जल्द कॉलेज बहाल नहीं होता तो भाजपा उग्र आंदोलन करेगी। ननखड़ी कॉलेज को बंद करने के विरोध में शनिवार को भाजपा ने विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष जिया लाल लंबर की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य रानु खूंद भी शामिल रही। प्रदर्शन के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक बैठक का आयोजन किया। बैठक में कॉलेज बंद करने की अधिसूचना के विरोध में आगामी रणनीति तैयार की गई और आंदोलन को सफल बनाने के लिए बैठक में सभी कार्यकर्ताओं के महत्वपूर्ण सुझाव लिए गए। भाजपा मंडल अध्यक्ष जिया लाल ने कहा कि कॉलेज बंद करना ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्र के विद्यार्थियों के साथ धोखा है। क्षेत्र के गरीब और सीमांत परिवारों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा लेने के लिए जदोजहद करनी पड़ेगी। उन्होंने सरकार के इस फैसलों को विद्यार्थी विरोधी बताया और कहा कि यदि कॉलेज को जल्द बहाल नहीं किया जाता तो भाजपा इसके विरोध में व्यापक जन आंदोलन छेड़ेगी। छात्रहित को देखते हुए इस कॉलेज को बहाल किया जाना जरूरी है। उन्होंने चेताया कि अभी यह प्रदर्शन सांकेतिक हैं, लेकिन यदि सरकार अपना फैसला वापस नहीं लेती तो आंदोलन उग्र रूप लेगा। इस मौके पर पूर्व जिला परिषद सदस्य ननखड़ी लाल चंद, महामंत्री जगदीश, राजेंद्र कुमार, संतोष मेहता, बाबू राम, खेम राज, कृष्णा मेहता, जगमोहन जिंटा, मीडिया प्रभारी मनोज ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।