Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Speeding claims a life on Moga's Nagahae Road; Activa rider killed.
{"_id":"6a2d2bd9dc72e05b7b078982","slug":"video-speeding-claims-a-life-on-mogas-nagahae-road-activa-rider-killed-2026-06-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा के नगाहे रोड पर तेज रफ्तार का कहर, एक्टिवा सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा के नगाहे रोड पर तेज रफ्तार का कहर, एक्टिवा सवार की मौत
मोगा के नगाहे रोड पर एक तेज रफ्तार कार चालक ने संतुलन खो दिया और सामने से आ रहे एक्टिवा सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि एक्टिवा सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत मोगा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक व्यक्ति की पहचान अशोक कुमार उम्र 60 साल निवासी जोहार नगर 3 नंबर गली के ताैर पर हुई है। अशोक कुमार अपने निजी काम से एक्टिवा में नगाहे रोड गए थे जहां हादसा हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने कार चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार बहुत ज्यादा थी, जिसके कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और हादसा हो गया। लोगों का यह भी कहना है कि कार सवार की उम्र लगभग 17-18 साल हाेगी। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे लापरवाह और तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। लोगों ने बताया कि हादसे के समय सड़क पर अन्य लोग भी मौजूद थे, जिससे और भी जानी नुकसान हो सकता था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।